पिंकसिटी प्रेस क्लब का 35 वें स्थापना दिवस पर युवा एवं मूर्धन्य पत्रकारों का हुआ सम्मान

० आशा पटेल ० 
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर के 35वें स्थापना दिवस पर हुए समारोह में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं विधायक गोपाल शर्मा ने शिरकत की। समारोह में अनेक पत्रकारों का सम्मान हुआ। वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट और प्रबुद्ध एवं युवा पत्रकारों को बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड से नवाज़ा गया ।
अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रेस क्लब की तरफ से दैनिक नवज्योति के मुख्य संवाददाता एवं वरिष्ठ पत्रकार एल.एल.शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया । उनके अलावा दैनिक निराला समाज के प्रेम शर्मा, जसविंदर बल, कुंजेश पतसरिया, शिवदयाल मिश्रा और राजेश पारीक को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया ।
मुख्य अतीथि रामदास आठवले ने कहा कि जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब को और भव्य रूप देने हेतु केन्द्र सरकार से सहयोग दिलाने की आश्वासन दिलाया । विशिष्ठ अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होता है। उन्होनें पत्रकारों को सम्मानित किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने भी पत्रकारों को पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर के उन्नयन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
सम्मान समारोह में सीनियर जर्नलिस्ट डॉ. मिथिलेश जैमिनी को बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ द इयर अवार्ड और सुधांशु माथुर समाचार प्लस को बेस्ट एडिटर ऑफ द इयर अवार्ड दिया गया। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय पत्रकारिता के लिए राहुल शर्मा गौतम को उत्कृष्टता सम्मान दिया गया। विशिष्ठ अतिथि सिविल लाइन विधायक और वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा ने विधायक कोष से पिंकसिटी प्रेस क्लब को सहयोग की बात दोहराई।
प्रिंट मीडिया केटेगरी में दैनिक भास्कर के मदन कलाल, दैनिक नवज्योति के अरूण गुप्ता, मॉर्निंग न्यूज के विनोद शर्मा, दैनिक भास्कर के सुभाष बंसल को अवार्ड से नवाज़ा गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया केटेगिरी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर आजतक के शरत कुमार, आईबीएन-7 से भवानी सिंह देवड़ा, टीवी 9 के ध्वज आर्य, भारत दीक्षित, जितेश जेठानन्दानी, पीयूष शर्मा को बेस्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं वीडियो जर्नलिस्ट केटेगिरी में दिनेश शर्मा एवं दिनेश सविता को अवार्ड दिया गया।
फोटो जर्नलिस्ट कैटेगिरी में फर्स्ट इण्डिया के संतोष शर्मा, सच बेधडक के पंकज शर्मा, दैनिक भास्कर से जुड़े दीपक सैनी को बेस्ट फोटो जर्नलिस्ट पुरस्कार दिया गया। फोटो प्रदर्शनी संयोजन के लिए सुनील शर्मा एवं महेश आचार्य को अवार्ड से नवाजा गया । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं क्लब के संस्थापक सदस्य प्रवीण चन्द छाबड़ा और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली