संदेश

गढ़वाल हितैषिणी सभा ने उत्तराखंड के Ex.CM भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : उत्तराखंड के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल( से.नि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन  किया.  दिल्ली एनसीआर में उत्तराखंड प्रवासियों की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा ने दिल्ली के गढ़वाल भवन में दिवंगत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति में सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत की अध्यक्षता व सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी के संचालन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में जनता ने गढ़वाल भवन पहुंचकर अपने नेता को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को लेकर अपने संस्मरण सुनाए। वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत लखेड़ा ने कहा कि खंडूड़ी जी एक युगद्रष्टा व स्पष्ट वक्ता थे। डॉ. कुसुम नौटियाल ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जैसे नेता विरले ही होते हैं, जिनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था।  निगम पार्षद वीर सिंह पवांर ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहते हुए खंडूड़ी जी ने पूरी ईमानदारी से प्रदे...

रक्तकोष फाउंडेशन व कलाचर्चा ट्रस्ट के प्रयास से ललित कला अकादमी में कला शिविर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | रक्तकोष फाउंडेशन व कलाचर्चा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान ललित कला अकादमी के सहयोग से बहन संतोष की स्मृति में एक कला शिविर एवं प्रदर्शनी "संतोष" का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय महासचिव, रक्तकोष फाउंडेशन ताराचंद शर्मा ने बताया कि इस शिविर में एक दर्जन से अधिक कलाकारों ने शिरकत की और अपनी अपनी कल्पनाओं को रचनात्मक व कलात्मक प्रस्तुती कर अपनी प्रतिभा को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया । कला प्रदर्शिनी में वरिष्ठ कलाकार वीर नारायण आर्य, नीलम नियाज़ी, ताराचंद शर्मा, भावना सक्सेना, सुषमा सिंह, रेखा अग्रवाल, प्रभुसिंह मोरवाल, दीपशिखा मेहता, नरेन्द्र डग्गा, नरेंद्र पारीक, आयुष तिवारी, पायल, हिमाक्षी और सात्विक नामा ने अपनी रचनात्मक कलात्मक प्रतिभा को रंगों से उकेरा । सभी कलाकारों ने रक्तदान महादान जीवनदान, मेरा पहला रक्तदान एवं "मानवता की एक बूँद" विषय पर कलाकृतियों का सृजन किया । कलाचर्चा ट्रस्ट की महासचिव एवं वरिष्ठ कलाकार भावना सक्सेना ने बताया कि कार्यशाला में तैयार इन कलाकृतियों की राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर की आधुनिक कला दीर्घा में एक ल...

इंडिया फूड बिजनेस एक्सपो 15 हजार विजिटर्स के साथ बनाया कीर्तिमान

चित्र
० आशा पटेल ०  झालाना के आरआईसी में राजस्थान उद्योग व्‍यापार महासंघ और टीपीएन सोल्यूशंस की ओर से आयोजित इंडिया फूड बिजनेस एक्सपो- 2026 संपन्न हो गया। एक्‍सपो में तीन दिन के दौरान देशभर से 15 हजार ट्रेड विजिटर्स ने भाग लिया। एक्सपो के समापन सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्‍य अतिथि के तौर पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने भाग लिया और अध्‍यक्षता बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने की।  गोपाल शर्मा ने कहा कि एक्‍सपो में जिस तरह से भीड़ उमडी है, उसे देखकर लग रहा है कि वैश्विक स्‍तर पर तनाव और मंदी के बावजूद देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार के बेहतर प्रबंधन के कारण यहां उद्योग व्‍यापार लगातार आगे बढ़ रहा है। अशोक परनामी ने एक्‍सपो के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस एक्सपो के आयोजन से व्‍यापार के साथ प्रदेश की फूड इंडस्ट्री में रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। इससे पहले अतिथियों ने एक्‍सपो का विजिट कर देशभर से आए एग्जीबिटर्स का उत्साहवर्धन किया। अवार्ड समारोह में माहेश्वरी चाय के गौरीशंकर परवाल, पीसीएम मसाले के अंकित खंडेलवाल, टीडब...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सृजन फाउंडेशन और गहराई फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण अभियान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सृजन फाउंडेशन और गहराई फाउंडेशन ने जयपुर मिलिट्री स्टेशन में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम में सृजन फाउंडेशन और गहराई फाउंडेशन के टीम सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के साथ सेना के जवानों के परिवारों ने भाग लिया और मिलिट्री स्टेशन परिसर में 100 पौधे लगाए। कुल 300 पौधे तीन चरणों में लगाए जाएंगे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर को चिह्नित करने के लिए गहलोत ने अपने आवास पर खेजड़ी का पौधा लगाया। इस अवसर पर सृजन फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष इंदु तोमर तथा गहराई फाउंडेशन के अध्यक्ष बलदेव गोरा भी उपस्थित रहे। तोमर ने कहा, "प्रकृति से प्रेरणा लेते हुए आइए ऐसे भविष्य का निर्माण करें, जहाँ मानव और प्रकृति दोनों साथ समृद्ध हो सकें। सृजन फाउंडेशन की सचिव उर्वशी देव रावल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, "जलवायु परिवर्तन और वैश्विक तापवृद्धि के बारे में हर व्यक्ति जागरूक है। अब आवश्यकता है कि प्रत...

नारायण सेवा संस्थान ने सामूहिक विवाह समारोह में 21 दिव्यांग जोड़ों के सपनों को दिया नया आसमान

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। जब जीवन की राहों में गरीबी, दिव्यांगता और सामाजिक चुनौतियाँ दीवार बनकर खड़ी हो जाएं, तब किसी का हाथ थामकर सपनों को सच करना किसी वरदान से कम नहीं होता। ऐसे ही 21 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़ों के जीवन में खुशियों की नई सुबह लेकर आया नारायण सेवा संस्थान का 46वां नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह, जहां सात फेरों के साथ केवल दो दिल ही नहीं मिले, बल्कि वर्षों के संघर्ष, इंतजार और अधूरे सपनों को भी मंजिल मिली। दिल्ली में आयोजित इस भावनात्मक समारोह में राजस्थान, झारखंड, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए 21 जोड़ों ने वैदिक मंत्रों और अग्नि को साक्षी मानकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। विवाह मंडप में कहीं माता-पिता की नम आंखें थीं तो कहीं नवदंपतियों के चेहरों पर नए जीवन की चमक। हर फेरे के साथ मानो संघर्षों के बादलों को चीरकर उम्मीद का सूरज निकल रहा था। दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत गणपति स्थापना, हल्दी और मेहंदी जैसी पारंपरिक रस्मों से हुई। महिलाओं के मंगल गीत, घूमर और लोकनृत्यों ने वातावरण को उत्सव, संस्कृति और भावनाओं से सराबोर कर दिया...

आनंद मोहन पार्टी बदलने में माहिर,क्षत्रिय समाज का नेतृत्व करने योग्य नहीं : डॉ. अजय कुमार सिंह

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  सीवान, बिहार। जेडीयू नेता एवं अधिवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि आनंद मोहन लगातार दल बदलने की राजनीति के कारण क्षत्रिय समाज का भला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि “आनंद मोहन का राजनीतिक चरित्र हमेशा अदल-बदल वाला रहा है। वे अब तक करीब 29 राजनीतिक दलों और गठबंधनों का चक्कर लगा चुके हैं। ऐसे व्यक्ति से समाज के स्थिर नेतृत्व की उम्मीद नहीं की जा सकती। डॉ. सिंह ने आरोप लगाया कि आनंद मोहन की राजनीति के कारण राजपूत समाज पिछले 20 वर्षों में राजनीतिक रूप से पीछे चला गया और समाज को लगभग 40 साल पीछे धकेल दिया गया। उन्होंने कहा कि “लगातार अवसरवादी राजनीति के कारण राजपूत समाज की विश्वसनीयता विभिन्न राजनीतिक दलों में कम हुई है। आज समाज को स्थिर, ईमानदार और विकासवादी नेतृत्व की जरूरत है, न कि व्यक्तिगत और पारिवारिक राजनीति की। डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar और मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और जनता अब विकास एवं विश्वास की राजनीति चाहती है।

मंत्री दिलीप घोष ने अहिंसा विश्व भारती पश्चिम बंगाल शाखा का उद्घाटन किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष,अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘शांति, सद्भावना व विकास’ को संबोधित किया | कोलकाता के रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरीयम में आयोजित समारोह में अहिंसा विश्व भारती पश्चिम बंगाल शाखा का लोकार्पण मंत्री घोष के हाथों से हुआ| इस अवसर पर सरदार सतनाम सिंह आहलूवालिया- गुरुद्वारा बेहाला कोलकाता, डॉ. बुद्ध प्रिय भिक्षु भारतीय संघराज भिक्षु महासभा ने भी संबोधित किया। वरिष्ठ मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि विश्व विख्यात जैन आचार्य लोकेशजी के मार्गदर्शन में अहिंसा विश्व भारती संस्था पश्चिम बंगाल शाखा जिसका शुभारंभ हुआ है उसके माध्यम से संस्था राज्य में अहिंसा, शांति, सद्भावना, सामाजिक समरसता और सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी | हमें विश्वास है कि पश्चिम बंगाल में संस्था की यह पहल समाज में नई चेतना, सहयोग और विकास के मार्ग को सशक्त बनाएगी। विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र, समाज और मानव जीवन की प्रगति के लिए शा...