ब्रह्माकुमारीज के 90 साल : वैश्विक शिखर सम्मेलन में कई हस्तियां करेंगी शिरकत
० संवाददाता द्वारा ० आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के 90 साल पूरे होने पर अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में वैश्विक शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को लेकर शांतिवन परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल डायमंड हाल में विशेष रूप से भव्य स्टेज तैयार बनाया जा रहा है। इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में विश्व के कई देशों से छह हजार से अधिक धर्म, अध्यात्म, राजनीति, समाजसेवा, पर्यावरण, विज्ञान, व्यापार और शिक्षा जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियां जुटेंगी। संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने बताया कि विशाल स्तर पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में खास होने जा रहा है। विश्व नवनिर्माण के लिए आध्यात्मिक जागृति विषय पर आयोजित इस समारोह में कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसका केंद्रबिंदु ब्रह्माकुमारीज़ की 90 वर्ष की सेवा यात्रा रहेगा। सम्मेलन 23 अक्टूबर से होगा। शुभारंभ 24 अक्टूबर को होगा। समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। सम्मेलन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन ...