एयू फाउंडेशन राजस्थान में मातृ पोषण हेतु सुपोषित माँ अभियान से जुड़ा
कोटा, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की सीएसआर शाखा एयू फाउंडेशन, जो भारत का सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक है और एक दशक से अधिक समय में सार्वभौमिक बैंक में परिवर्तित होने का सैद्धांतिक अनुमोदन प्राप्त करने वाला पहला बैंक है, ने सुपोषित माँ अभियान से अपना जुड़ाव किया। यह अभियान कोटा, बूंदी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमज़ोर गर्भवती महिलाओं को मातृ पोषण एवं स्वास्थ्य सहायता प्रदान करता है।
इस साझेदारी के तहत एयू फाउंडेशन एक वर्ष तक गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान करेगा, और संभावना है कि इस पहल को आगे भी जारी रखा जाए। यह साझेदारी एक सरल विश्वास पर आधारित है: बच्चे का स्वास्थ्य माँ के स्वास्थ्य और पोषण से शुरू होता है, ताकि मातृत्व के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर महिलाओं को निरंतर पोषण सहायता मिल सके।
कोटा के चंबल गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और एयू फाउंडेशन के संस्थापक न्यासी एवं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, संजय अग्रवाल, हीरालाल नागर , ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राजस्थान सरकार, संदीप शर्मा , विधायक, कोटा दक्षिण, कल्पना देवी , विधायक, लाडपुरा, कोटा, अनुसूईया गोस्वामी , महापौर, नगर निगम, कोटा, विवेक राजवंशी , उपमहापौर, नगर निगम, कोटा, राकेश जैन, जिलाध्यक्ष, कोटा शहर, डॉ. मीनू बिरला , समन्वयक, सुपोषित माँ अभियान एवं चेयरमैन, सभा नं. 108 सोसायटी, कोटा के चिकित्सक, लाभार्थी और समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल के अंतर्गत 1,500 महिला लाभार्थियों को पोषण किट वितरित की गईं, साथ ही एक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। वर्षों से इस अभियान से जुड़े चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सुपोषित माँ अभियान पोषण सहायता और नियमित स्वास्थ्य निगरानी के माध्यम से आर्थिक रूप से कमज़ोर गर्भवती महिलाओं के मातृ पोषण में सुधार लाने पर केंद्रित है।
ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष ने कहा माँ स्वस्थ और सशक्त होगी, तभी आने वाली पीढ़ियाँ स्वस्थ होंगी और समर्थ राष्ट्र का निर्माण होगा। छह वर्ष पूर्व माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की चिंता से प्रारंभ हुए इस अभियान से अब तक 30 हजार से अधिक महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं। अभियान के तहत गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जाँच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर बेटी को जन्म से ही सम्मान, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए जनसहयोग से आर्थिक संबल प्रदान करने के प्रयास भी किए जाएंगे। 2020 में अपनी शुरुआत से अब तक, इस अभियान ने कोटा और आसपास के क्षेत्रों में 30,000 से अधिक माताओं को सहायता प्रदान की, 2.6 लाख से अधिक पोषण किट वितरित किए।
एयू फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ संजय अग्रवाल ने कहा मां और बच्चे का स्वस्थ रहना एक बेहतर समाज के लिए बेहद जरूरी है। ‘सुपोषित मां अभियान’ के माध्यम से माताओं को नियमित पोषण सहायता मिल रही है और समाज की भागीदारी से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

टिप्पणियाँ