ब्रह्माकुमारीज के 90 साल : वैश्विक शिखर सम्मेलन में कई हस्तियां करेंगी शिरकत

० संवाददाता द्वारा ०
आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के 90 साल पूरे होने पर अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में वैश्विक शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को लेकर शांतिवन परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल डायमंड हाल में विशेष रूप से भव्य स्टेज तैयार बनाया जा रहा है। इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में विश्व के कई देशों से छह हजार से अधिक धर्म, अध्यात्म, राजनीति, समाजसेवा, पर्यावरण, विज्ञान, व्यापार और शिक्षा जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियां जुटेंगी।
संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने बताया कि विशाल स्तर पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में खास होने जा रहा है। विश्व नवनिर्माण के लिए आध्यात्मिक जागृति विषय पर आयोजित इस समारोह में कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसका केंद्रबिंदु ब्रह्माकुमारीज़ की 90 वर्ष की सेवा यात्रा रहेगा। सम्मेलन 23 अक्टूबर से होगा। शुभारंभ 24 अक्टूबर को होगा। समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे।
सम्मेलन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय विधि-न्याय एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, मिजोरम के राज्यपाल जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोवना मीन सहित देशभर से कई सांसद-विधायक, सेक्रेटरी और आईएएस-आईपीएस अधिकारी भाग लेंगे। मुख्यालय शांतिवन में अंतरराष्ट्रीय वैश्विक शिखर सम्मेलन इस वर्ष होने जा रहा यह 9वां वैश्विक शिखर सम्मेलन है।
ब्रह्माकुमारीज़ की यह शून्य से शिखर की 90 वर्ष की दिव्य सेवा यात्रा कई मायनों में प्रेरक और सेवा साधना की मिसाल है। वर्ष 1936 में अध्यात्म की यह ज्योति प्रज्जवलित हुई, जिसका दिव्य प्रकाश, आभा, सकारात्मक और पवित्र ऊर्जा आज विश्व के 140 देशोें में प्रकाशमान है। संकल्प से सिद्धी की इस महान यात्रा में स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन का नारा परिवर्तन का केंद्र रहा। ब्रह्माकुमारीज की नींव वर्ष 1936 में दादा लेखराज ने रखी, जिन्हें सभी ब्रह्मा बाबा के नाम से जानते हैं।

अपनी 90 वर्ष की यात्रा में ब्रह्माकुमारीज़ ने आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग की शक्ति, सेवा साधना और उच्च चारित्रिक मूल्यों के बल पर लाखों लोगों के जीवन को प्रकाशमय किया है। सेवा की इस तपस्थली में हजारों लोग समर्पित भाव से विश्व शांति के स्वप्न को साकार करने में तपस्यारत हैं। आज संस्थान में 50 हजार से अधिक समर्पित ब्रह्माकुमारी बहनें, दो लाख से अधिक व्यसनमुक्त ब्रह्मचारी युवा और 25 लाख नियमित साधक इस यात्रा के साक्षी हैं।

ब्रह्माकुमारी 90 वर्षों से समाज के सभी वर्गों के उत्थान, सशक्तिकरण और विकास के लिए समर्पित रूप से कार्य कर रही है। समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए देशभर में मूल्य शिक्षा, राजयोग थॉट लैब, थ्रीडी हार्टकेयर, रिवर्स डायबिटीज, नशामुक्त भारत अभियान, विहासा- वैल्यु इन हेल्थकेयर, दिव्य गर्भ संस्कार, रक्तदान, 

स्वास्थ्य शिविर, मेरा भारत स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर किसान अभियान, यौगिक खेती अभियान, यौगिक गृह वाटिका अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जेल सुधार, स्वच्छ भारत मिशन, गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन आदि अभियान चलाए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली