भारत और फ्रांस के बीच ‘अभ्‍यास शक्ति’ 31 अक्‍टूबर से 13 नवंबर तक


नयी दिल्ली - 'अभ्‍यास शक्ति-2019' के तहत फ्रांसीसी सेना के जवान भारतीय सेना के साथ प्रशिक्षण के लिए भारत पहुंचे। द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्‍यास का संचालन महाजन फील्‍ड फायरिंग रेंज, राजस्‍थान स्थित विदेशी प्रशिक्षण केन्‍द्र में किया जाएगा। सप्त शक्ति कमान की सिख रेजिमेंट की एक टुकड़ी इस अभ्‍यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्‍व करेगी। फ्रांसीसी सेना के प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्‍व 6वीं बख्तरबंद ब्रिगेड की 21वीं समुद्री इन्फैंट्री रेजिमेंट के जवानों द्वारा किया जाएगा। द्विपक्षीय अभ्‍यास का संचालन 31 अक्‍टूबर से लेकर 13 नवंबर, 2019 तक किया जाएगा।


भारत और फ्रांस के बीच 'अभ्‍यास शक्ति' की श्रृंखला की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी। यह एक द्विवाषिक अभ्‍यास है और इसका संचालन बारी-बारी से भारत एवं फ्रांस में किया जाता है। 


संयुक्‍त अभ्‍यास के दौरान संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के तहत अर्ध-रेगिस्तानी इलाके की पृष्ठभूमि में आतंकवाद का मुकाबला करने से जुड़े परिचालनों पर फोकस किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मुख्‍यत: बेहतरीन शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर ड्रिल को साझा करने और एक-दूसरे से सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखने पर फोकस किया जाएगा। इस अभ्‍यास का उद्देश्‍य दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ, सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है। इस अभ्‍यास का समापन 36 घंटे चलने वाले प्रमाणीकरण अभ्‍यास के रूप में होगा जिसमें किसी गांव-ठिकाने में छिपे आतंकवादियों का निष्प्रभावीकरण शामिल होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार