जल्द शुरू करें पत्रकार पेंशन सम्मान योजना-मुख्यमंत्री


"प्रचार-प्रसार के कार्य में 'राजस्थान संवाद' की महत्वपूर्ण भूमिका है इसे और अधिक प्रभावी बनाया जाए। राज्य सरकार की योजनाओं,नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ सोशल एवं डिजिटल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं फैसलों का व्यापक प्रसार किया जाए" मुख्यमंत्री अशोक गहलोत


जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले कार्यकाल में वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार पेंशन (सम्मान) योजना शुरू की थी। बाद में इसे बंद कर दिया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि बजट घोषणा के अनुरूप इसे नए रूप में शीघ्र शुरू किया जाए। 


 गहलोत मुख्यमंत्री कार्यालय में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मेरे पहले कार्यकाल में हमारी सरकार ने राजस्थान पत्रकार-साहित्यकार कल्याण कोष का गठन किया था। अधिक से अधिक पत्रकारों एवं साहित्यकारों को इस कोष का लाभ मिल सके, इसके लिए सरकार ने इस कोष में इस वर्ष के बजट में 2 करोड़ रूपए देने की घोषणा की है।  मुख्यमंत्री ने अधिस्वीकृत पत्रकारों को आर्थिक सहायता, मेडिक्लेम पॉलिसी, मेडिकल डायरी, राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा जैसी सुविधाओं को भी और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जयपुर सहित प्रदेशभर में अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी की योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। 


बैठक में सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ.रघु शर्मा सहित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग तथा जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद भी थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड