जयपुर फिल्म मार्केट जनवरी में 50 वर्कशॉप सेमीनार्स में 100 से ज्यादा स्पीकर्स लेंगे भाग


जयपुर : अगले साल 18 से 20 जनवरी ~2020 तक जयपुर इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टीवल ट्रस्ट दवारा आयोजित पहला जयपुर फिल्म मार्केट का आयोजन होगा। ये आयोजन होटल क्लार्क्स आमेर में होगा। अभी फिल्म मार्केट नाम से इसका आयोजन जयपुर इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में ही होता रहा है। अगले साल से जिफ से अलग इसका आयोजन होगा।


इस आयोजन में देश विदेश से 700 से ज्यादा पार्टीसीपेंट्स, 300 से ज्यादा फिल्में होगी, और 200 से ज्यादा प्रोडक्सन कंपनीज़, देश विदेश का कई संस्थान, पर्यटन विभाग आदि भाग लेंगे।


फिल्म मार्केट में भारत की सबसे बड़ी को-प्रोडक्सन मीट का आयोजन होगा। जयपुर फिल्म मार्केट के लिए पार्टीसीपेंटस की पहली लिस्ट मंगलवार को जारी की गई जिसमें देश विदेश के 60 पार्टीसीपेंट्स के नाम शामिल है।।  यूरोप और अमेरिका की दिग्गज कंपनी शॉर्टस टीवी, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडीया, केरला फिल्म डवलपमेंट कॉर्पोरेशन, कार्निवल सिनेमा और पंजाब ट्यूरीज्म जैसे बड़े नामों के साथ अमेरिका से स्टोरीलाईन्स, चायना से हॉप चायना और भारत से जरीन आली प्रोडक्सन, विजुअल इफेक्टस मीडिया जैसे अनेक प्रोडक्सन हाउस और प्रोड्यूसर्स के नाम इस लिस्ट में शामिल है।  


इन तीन दिनों में सिनेमा जुड़ी कई विषयों पर लगभग 50 सेमीनार्स, वर्कशॉप, कांफ्रेस आदि का आयोजन होगा। इस दौरान फिल्म फायनेंस, फिल्म प्रोडक्षन, फिल्म डीस्ट्रीब्यूशन, फिल्म हेरिटेज ट्यूरीज्म, वेब सिरिज, रायटर्स वर्कशॉप, नॉलेज सीरीज, फ़्रीडम ऑफ स्पीच, मी टू केम्पियन, सिनेमा और इंडस्ट्री से जुड़े लीगल इश्यूज़ जैसे अनेक विषयों पर रोजाना चर्चा होगी।


इन तीन दिनों में लगभग 100 स्पीकर्स इन चर्चा सत्रों में भाग लेंगे। आने वाले सालों में जयपुर फिल्म मार्केट में विश्व की सबसे बड़ी कॉन्फ्रेंस सीरीजस का आयोजन होगा।


जयपुर इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टीवल – जिफ का आयोजन 17 से 21 जनवरी तक होगा। जिफ के लिए नोमिनेटेड फिल्मों की पहली सूची 5 नवंबर को रीलीज़ होने जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत