अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरूआत में इतालवी फिल्म ‘डिस्पाइट दी फॉग’ दिखाई जाएगी


गोवा - 50वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2019 में 76 देशों की 200 से अधिक बेहतरीन फिल्में, भारतीय पैनोरमा वर्ग में 26 फीचर फिल्में और गैर-फीचर फिल्में दिखाई जायेंगी। उम्मीद की जाती है कि महोत्सव में 10,000 से अधिक लोग और फिल्मों के शौकीन हिस्सा लेंगे। 


50वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दर्शकों को अपने जादू में बांधने के लिए तैयार है। इसकी शुरूआत में इतालवी फिल्म 'डिस्पाइट दी फॉग' (कुहासे के बावजूद) दिखाई जाएगी। इसका निर्देशन यूरोप के सर्वाधिक सम्मानित फिल्मकार गोरान पास्कलयेविच हैं।


यह फिल्म रोम के एक छोटे से शहर में स्थित एक रेस्त्रां मालिक पाओलो की कहानी है। एक दिन वह शाम को बरसात में काम से घर लौटता है, तो रास्ते में उसे एक बच्चा दिखाई देता है। वह बच्चा एक बस-स्टॉप पर ठंड से ठिठुरता एक कोने में दुबका हुआ था। पाओलो उसे घर ले जाने का फैसला करता है। उस बच्चे का नाम मोहम्मद है और वह एक शरणार्थी है। रबड़ की नाव से इटली तक आने के दौरान उसके माता-पिता खो जाते हैं। उस लड़के को देखकर पाओलो की पत्नी वलेरिया परेशान हो जाती है, लेकिन रात तक उसे रोकने पर राजी हो जाती है। बाद में उसका मन बदल जाता है और वह दूसरों की राय की परवाह किये बिना मोहम्मद को अपने यहां रखने का फैसला कर लेती है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार