बिभा कुमारी संग परिणय सूत्र में बंधे संजय भूषण पटियाला


पटना - बिभा कुमारी के संग परिणय सूत्र में बंधे पीआरओ संजय भूषण पटियाला,पप्‍पू यादव समेत भोजीवुड ने दी बधाई। धूमधाम से पटना में संपन्‍न हुआ पीआरओ संजय भूषण पटियाला विवाहोत्‍सव
 


भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के डायनेमिक पीआरओ संजय भूषण पटियाला राजधानी पटना में बिभा कुमारी के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। इस दौरान उनके विवाहोत्‍सव में कई दिग्‍गज नेता, भोजपुरी इंडस्‍ट्री के चर्चित डायरेक्‍टर, एक्‍टर व प्रोड्यूसर समेत कई समाजसेवी शामिल हुए और वर – वधु को दांपत्‍य जीवन की शुरूआत के लिए ढ़ेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी।

 

संजय भूषण पटियाला को बधाई देने वालों में पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव, अभिनेता व नेता कुणाल सिंह, संजय यादव, राजकुमार आर पांडेय, आनंद बिहारी यादव, आदित्‍य मोहन, अनारा गुप्‍ता, प्रियंका महराज,राज चौहान ,पंकज केसरी, विनोद यादव, ग्‍लोरी मोहंन्‍ता, तृषा खान, के के गोस्‍वामी, अली खान, आजाद सिंह, विवेक सिंह, अरविंद आनंद, इंदु सोनाली, खुशी गुप्‍ता, ट्यूलिप सिंह, कुणाल आदित्‍य, अरूण सिंह काका, आर आर पंकज, शिवा देवनाथ, मनोज राणा, शैलेंद्र राणा, दीप श्रेष्‍ठ, किरण कांत वर्मा, संतोष पांडेय, मंटू लाल, सनोज मिश्रा, लाल बाबू पंडित, सुरेंद्र प्रसाद, रंजन सिन्‍हा, संजय लालटन ,बाबलू सोनी ,गोपाल मेहता ,अजय सिन्हा , नेहा बंसल, अतुल रंजन  आदि  संजय भूषण पटियाला की शादी में शामिल हुआ और बहुत सारी मंगलकामनाएं की। इस दौरान डांस फ्लोर पर भी खूब धमाल देखने को मिला। सबों ने मिलकर संजय की सगाई को बेहद खास और यादगार बना दिया। संजय की शादी में दूल्हा - दुल्हन का ड्रेस मशहूर डिजाइनर और एस्ट्रोलॉजर अटलांटा कश्यप ने डिजाइन किया।  

 

 इलाहाबाद से आने वाले संजय भूषण पटियाला भोजपुरी इंडस्‍ट्री के सबसे भरोसेमंद पीआरओ हैं। इन्‍होंने अब तक इंडस्‍ट्री लगभग 250 से भी अधिक फिल्‍मों के लिए पीआर का काम किया है और इन दिनों कई फिल्‍में इनके हाथ हैं। इसके अलावा संजय रवी किशन ,खेसारीलाल यादव, पवन सिंह, प्रदीप पांडेय चिंटू, अरविंद अकेला कल्‍लू, यश कुमार, राजकुमार आर पांडेय, रानी चटर्जी, काजल राघवानी, शुभी शर्मा, काजल यादव, प्रियंका पंडित, गुंजन पंत ,निशा दूबे ,अजय दीक्षित ,कृष्णा कुमार ,रवि  य़ादव , विनोद य़ादव , विजय गुप्ता ,मानमोहान मिश्रा , अमरिश सिंह , जैसे सेलिब्रिटी के पसर्नल पीआरओ भी हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड