पत्रकारों के सहयोग के लिए हर संभव मदद पर कटिबद्ध है सरकार-खाचरियावास


जयपुर - परिवहन एवं सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया बैडमिंटन लीग 2019 के सफल आयोजन पर आयोजन समिति और विशेष तौर पर समिति के संयोजक मुकेश मीणा को बधाई दी है।


पिंकसिटी प्रेस क्लब में लीग में विजेता और उपविजेता  एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण समारोह में बोलते हुए खाचरियावास ने कहा कि इतने कम समय में कितना सफल आयोजन का होना सुखद आश्चर्य है और वह भी मीडिया कर्मियों के बीच। क्योंकि पत्रकारों को कार्यालय के अंदर और बाहर कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और ऐसे में खेल के किसी आयोजन में भाग लेना वास्तव में उपलब्धि ही  मानी जाएगी। परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि इतने कम समय में 120  खिलाड़ियों को एकत्र करके लीग के लिए तैयार करना कोई छोटा काम नहीं है और इसके लिए समिति के संयोजक मुकेश मीणा बधाई के पात्र हैं।


कार्यक्रम में खाचरियावास ने लीग के विजेताओं उप विजेताओं और भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। साथ ही बैडमिंटन लीग में सहयोग देने वाले कई संस्थाओं के सदस्यों बैडमिंटन फेडरेशन के सदस्यों और मीडिया कर्मियों को भी इस मौके पर पुरस्कृत किया गया। खाचरियावास ने सरकार के स्तर पर पत्रकारों की हर समस्या के समाधान का भी ठोस आश्वासन दिया और जल्द ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस बारे में बात करने के लिए भी पत्रकारों को आश्वस्त किया।


उन्होंने रोडवेज़ की बसों में सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि अंतिम गंतव्य तक पत्रकारों  को निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने के बारे में आश्वस्त किया।  
लीग संयोजक मुकेश मीणा ने स्वागत करते हुए परिवहन मंत्री खाचरियावास के समक्ष पत्रकारों के अधिस्वीकरण, पेंशन योजना ,पत्रकार आवास योजना सहित  पत्रकारों की की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को रखते हुए उनके निराकरण की मांग की। वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक बोर के निदेशक जसविंदर बल, श्याम माथुर, हुकुम सिंह आंकड़ावास  ने मीडिया बैडमिंटन लीग के आयोजन की सराहना करते हुए संयोजक मुकेश मीणा को बधाई दी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार