प्रियंका रेड्डी के साथ दुष्कर्म एवं हत्या पर एनएमसी ने की कड़ी निंदा, उठायी न्याय की मांग


नई दिल्ली : तेलांगना राज्य के हैदराबाद में पशु चिकित्सक डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की वीभत्स घटना पर एनएमसी ने कड़ी निंदा की साथ ही एनएमसी की संस्थापिका एवं वरिष्ठ पत्रकार पुष्पा पांड्या ने इस प्रकरण पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि हैदराबाद में डॉ. प्रियंका रेड्डी की निर्मम हत्या के बारे में सुनकर मुझे बेहद पीड़ा, गुस्सा और स्तब्ध हूं. साथ ही श्रीमती पांड्या ने कहा कि मेरा दिल उस पीड़ित परिवार और ऐसी लाखों लड़कियों के साथ है व शासन एवं प्रशासन पर खफा होते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के मामलों को समय पर न्याय नहीं देकर हमने अपने समाज को कितना अमानवीय और असुरक्षित बना दिया है जोकि वाकई में घोर निंदा का विषय है.


इसी कड़ी में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बोले कि ऐसा कृत्य करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि लोगों को एहसास हो कि गलत काम का अंजाम क्या होता है एवं आगे उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से मांग की कि मृतक को न्याय मिलना चाहिए व उसके परिवार को भरपूर सहयोग एवं सुरक्षा भी अनिवार्य रूप से मुहैया कराया जाए.
बताते चलें कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या कर दी. डॉक्टर का जला हुआ शव गुरुवार को हैदराबाद-बेंगलुरू राजमार्ग पर शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया. प्रियंका रेड्डी अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास