डिफेंस एक्‍सपो 2020 में देश के एयरोस्पेस,रक्षा और मातृभूमि सुरक्षा की पूर्ण झलक मिलेगी


वेबिनार पथ प्रवर्तक विषयों पर केंद्रित होगा और दुनिया भर में प्रेषित होगा। इसके विषय शिक्षकों की दिलचस्‍पी से लेकर रक्षा के लिए प्रासंगिक, एयरोस्पेस और सुरक्षा उद्योग, शोध के क्षेत्र और छात्रों की रूचि से जुड़े होंगे।


लखनऊ  - रक्षा मंत्रालय डिफेंस एक्‍सपो 2020 के दौरान 10 दिसम्‍बर से वेब आधारित सेमिनार (वेबिनार) की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है। इस द्विवार्षिक प्रमुख कार्यक्रम का 11वां संस्‍करण उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 05 फरवरी से 08 फरवरी, 2020 तक होगा।


वेबिनार का संचालन रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग में सचिव और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्‍यक्ष डा. जी. सतीश रेड्डी, पद्मश्री डा.कोटा हरिनारायण, भात फोर्ज लिमिटेड के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक बाबा कल्‍याणी, सिनर्जिया फाउंडेशन के संस्‍थापक और अध्‍यक्ष तोबी साइमन, आईआईटी भिलाई के निदेशक/ रक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टास्‍क फोर्स के सदस्‍य डा.रजत मोंगा तथा रक्षा मंत्रालय/भारतीय रक्षा उत्‍पादन और निवेश विभाग के अधिकारी करेंगे।  


वेबिनार का विवरण, कार्यक्रम, वक्ताओं की जानकारी, विषयों पर संक्षिप्त विवरण और प्रत्येक सत्र के लिए भागीदारी के लिए लिंक का विवरण डिफेंस एक्‍सपो की 2020 वेबसाइट (www.defexpo.gov.in) पर उपलब्ध है। वेबिनार को यू ट्यूब सीधे प्रेषित किया जा सकेगा। रिकॉर्डिंग डिफेंस एक्‍सपो 2020 की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।


डिफेंस एक्‍सपो 2020 में देश के एयरोस्पेस, रक्षा और मातृभूमि सुरक्षा हितों की पूर्ण झलक मिलेगी। इसकी विषय वस्‍तु है 'भारत - उभरता हुआ रक्षा विनिर्माण केन्‍द्र' और 'रक्षा का डिजिटल परिवर्तन'। इस कार्यक्रम में उद्योग में अग्रिम डिजिटल प्रगति लाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और परिवर्तन के चालकों को एक साथ आने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा। भारत सूचना प्रौद्योगिकी और सॉफ्टवेयर विकास में अपनी शक्ति के साथ, डिजिटल परिवर्तन की प्रवृत्ति को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड