जादूगर व अभिनेता अमर सिंह बेस्ट मैजिशियन के अवार्ड से सम्मानित

नई दिल्ली के ‘वाई डब्ल्यू सी ए’ ऑडिटॉरीयम में *9वें बी सी आर अचीवर्स अवार्ड का शानदार आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रिय मंत्री रामदास अठावले एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समारोह में पहुँचकर समारोह की शोभा बढ़ायी । दिल्ली के लोकप्रिय समाचार पत्र ‘बॉलीवुड सिने रिपोर्टर’ द्वारा इस कार्यक्रम में देश के अलग अलग क्षेत्रों के प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया ।



समारोह में दिल्ली के बहुमुखी प्रतिभा के धनी मशहूर जादूगर व अभिनेता अमर सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेस्ट मैजिशियन का अवार्ड देकर सम्मानित किया । गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके अमर सिंह ने अभी तक देश विदेश में 1500 से अधिक अपने जादू के शो से अपना परचम लहरा चुके हैं । जो कई टीवी शो, म्यूज़िक अल्बम व रंगमंच में भी अपना जादू बिखेर चुके हैं । अमर सिंह ने अपने टैलेंट के दम पर मीडिया एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है । अमर सिंह ने बताया कि आज वो जो कुछ भी हैं अपने चाहने वालों की वजह से हैं । उन्होंने 9वें बीसीआर अवार्ड समारोह के आयोजक निर्माता निर्देशक अजय शास्त्री व उनकी टीम को धन्यवाद दिया ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार