मवाली लड़की और प्रिंसेस के किरदार में नज़र आएंगी आम्रपाली दुबे

आयोनाइज प्रोजेक्ट प्रा. लि. के बैनर बन रही चर्चित निर्देशक विष्‍णु शंकर बेलु निर्देशित फिल्‍म ‘राज महल’ को लेकर खुद आम्रपाल दुबे खुद भी उत्साहित हैं। सिलवासा में फ़िल्म के सेट पर आम्रपाली दुबे ने खुद फ़िल्म में अपने दो किरदार को लेकर बात की और बताया कि कैसे यह फ़िल्म उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म में बहुत सारे वेरिएशन हैं। यही वजह है कि एज एन एक्टर मैं फ़िल्म को बेहद एन्जॉय कर रही हूं।



आम्रपाली दुबे ने फ़िल्म के अभिनेता अमरीश सिंह को लेकर कहा कि वे बहुत अच्छे और मेहनती एक्टर हैं। उनका काम मैंने देखा है। उनके साथ पहली फ़िल्म कर रही हूं, जिसमें वे एक्स्ट्रा ऑर्डनरी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। भगवान करे उनका फ्यूचर और ब्राइट हो। वे और अच्छी फिल्मों में काम करें। आम्रपाली ने कहा कि यह फ़िल्म बेहद अच्छी है और यह जल्द ही आएगी। इसलिए भोजपुरी के दर्शकों से मेरी अपील है कि वे इस फ़िल्म को जरूर देखें।



बॉलीवुड में बीते दिनों एक फ़िल्म आयी थी राब्ता, जिसमें दो पीरियड की कहानी एक साथ देखने को मिली थी। कुछ ऐसी ही फ़िल्म अब भोजपुरी सिने स्क्रीन पर भी देखने को मिलने वाला है, जिसकी शूटिंग लास्ट फेज में है। फ़िल्म में यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और अभिनेता अमरीश सिंह लीड रोल में हैं। फ़िल्म में आम्रपाली दुबे दो डिफरेंट किरदार में नज़र आने वाली हैं। एक किरदार उनका मवाली लड़की का होगा, जो बेहद शरारती और अल्हड़ है। तो उनका दूसरा किरदार एक प्रिंसेस का होगा, जो आपको पीरियड एरा में ले जाएगी। अगर आपने राब्ता देखी है, तो आम्रपाली को देख कृति शैनन की याद ताजा हो जाएगी।


फिल्‍म ‘राज महल’ के निर्माता दीपक पराशर, रोहित रॉय और रामेश कुमार हैं। फिल्‍म का निर्माण आयोनाइज प्रोजेक्ट प्रा. लि. के बैनर तले किया जा रहा है, जिसके निर्देशक विष्‍णु शंकर बेलु हैं। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं और फिल्‍म में म्‍यूजिक धनंजय मिश्रा का है। डीओपी देवेंद्र तिवारी का है। फिल्‍म में अमरीश सिंह, आम्रपाली दुबे, के के गोस्‍वामी, उमा कांत, रोहित सिंह मटरू , दीपक सिन्हा ,रतनेश तिवारी ,आशोक शुक्ला पल्‍लवी कोह‍ली और नीलम सिंह लीड रोल में नजर आने वाली हैं।


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड