प्रधानमंत्री का "परीक्षा पे चर्चा" 20 जनवरी को होगा


नयी दिल्ली - MyGov के साथ साझेदारी में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्कूली छात्रों के साथ "परीक्षा पे चर्चा 2020" के प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम के लिए कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए एक 'लघु निबंध' प्रतियोगिता शुरू की थी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दो दिसंबर, 2019 से 23 दिसंबर, 2019 तक www.mygov.in के माध्यम से आवेदन मांगे थे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'परीक्षा पे चर्चा 2020' कार्यक्रम पोंगल, मकर संक्रांति, लोहड़ी, ओणम और अन्य त्योहारों के चलते अब 20 जनवरी, 2020 को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों के परीक्षा के तनाव को कम करने के मकसद से आयोजित किया जाने वाला यह कार्यक्रम पहले 16 जनवरी के लिए निर्धारित किया गया था। प्रधानमंत्री के बहुमूल्य सुझाव भी प्राप्त करने और इस अनूठे आयोजन में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में बहुत उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि विद्यार्थी एक शांत माहौल में परीक्षा दें और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए परीक्षा के समय तनाव न लें।


जिन छात्रों की प्रविष्टियाँ उनके ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं के आधार पर सर्वश्रेष्ठ आंकी जाएंगी। उन्हें तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण "परीक्षा पे चर्चा" 16 फरवरी, 2018 को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। दूसरा संस्करण "परीक्षा पे चर्चा 2.0" 29 जनवरी, 2019 को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा