आईटीडीसी का पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता

‘‘गुजरात में पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिसके लिए राज्य सरकार के कई प्रयास किए हैं। राज्य सरकार आईटीडीसी के साथ मिलकर आधुनिक एवं रचनात्मक प्रयासों के ज़रिए पर्यटन के विकास एवं संवर्धन के लिए काम कर रही है।’’



नयी दिल्ली - गुजरात सरकार तथा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास में गुजरात राज्य के महत्वपूर्ण स्थानों में साउण्ड एवं लाईट शो तथा मुख्य स्मारकों में आधुनिक/ साज-सज्जात्मक लाइटिंग एवं इल्युमिनेशन सेवाएं प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 


समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर जी कमला वर्धन राव, सी एण्ड एमडी, आईटीडीसी तथा जेनु  देवान, पर्यटन आयुक्त तथा प्रबंधन निदेशक, गुजरात पर्यटन निगम (गुजरात सरकार) द्वारा केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, गुजरात के माननीय मुख्य मंत्री विजय रूपानी, भारत सरकार के पर्यटन सचिव योगेन्द्र त्रिपाठी तथा गुजराज पर्यटन विभाग एवं पर्यटन मंत्रालय से अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मौजूदगी में किए गए। 


कार्यक्रम का आयोजन धोरडो, कच्छ में किया गया, इस अवसर पर पर्यटन क्षेत्र में गंतव्य प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान सरकारी अधिकारियों, पर्यटन उद्योग, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के द्वारा एक प्रवक्ता सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न राज्य एवं केन्द्रीय क्षेत्रों से सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं/ केस स्टडीज़ को प्रस्तुत किया गया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार