यश कुमार की फ़िल्म 'पारो' की शूटिंग जल्द

निर्माता उपेंद्र कुमार गिरी और लेखक - निर्देशक नीलमणि सिंह की अपकमिंग फिल्म 'पारो' इन दिनों चर्चे में है। वो इसलिए कि फ़िल्म की शूटिंग अप्रैल मे शुरू होने वाली है और इस फ़िल्म में सुपर स्टार यश कुमार लीड रोल में नज़र आने वाले हैं।  दरअसल यह फ़िल्म एक क्यूट सी लव स्टोरी है, जिसे लेकर नीलमणि सिंह आ रहे हैं। 



नीलमणि सिंह कहते हैं कि 'पारो' एक बेहतरीन कॉन्सपेट है। यह एक प्रेमकथा के साथ - साथ दर्शकों को मैसेज भी देगी। कहानी का प्लॉट भोजपुरिया समाज से ही है। अभी तो इसका खुलासा करना उचित नहीं होगा। लेकिन इतना तो तय है कि 'पारो' लोगों को रोमांस की एक अलग एहसास से रूबरू करवाएगा। यह फ़िल्म सामाजिक और पारिवारिक होगी। खास कर महिलाएं इस फ़िल्म को पूरे परिवार के साथ मिलकर आनंद ले पाएंगे। हमें फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं और हम इसके लिए जोर शोर से काम कर रहे हैं। 


आपको बता दें कि 'पारो' का निर्माण उपेंद्र फिल्म्स क्रिएशन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में गीत प्यारे लाल यादव के होंगे और संगीत धनंजय मिश्रा का। फ़िल्म में यश कुमार और देव सिंह हैं । 8 गानों वाली इस लव स्टोरी में डांस का तड़का लगवाने वाले हैं डांस मास्टर कानू मुखर्जी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा