कोरोना हुआ हावी,बचो इस से



लेखिका - सुषमा भंडारी


कोरोना हुआ हावी, बचो इस से
कोरोना हुआ हावी , बचो इस से


1) काँप रहा है चीन भी 
विश्व- व्यापार ठप्प 
लुढ़के सब बाजार ही
शेयर मारें गप्प
छूने से हुआ हावी बचो इस से 
कोरोना हुआ हावी बचो इस से


2) भारत की सरकार भी
नित- नित करे उपाय
देखो क्या लिखे यहाँ 
कोरोना अध्याय
छूने से हुआ हावी बचो इस से
छूने से हुआ हावी बचो इस से


3)घर से बाहर हो गया
जाना भी दुश्वार 
जाने क्यूँ लगने लगे
सब के सब लाचार
छूने से हुआ हावी बचो इस से
छूने से हुआ हावी बचो इस से


4)बन्द सिनेमा घर हुये
होटल, जिम और मॉल
शादी में रौनक नहीं
पड़े हैंं खाली हॉल
छूने से हुआ हावी बचो इस से
छूने से हुआ हावी बचो इस से


5) साबुन, नींबू बन गये
अब इसके हथियार 
हाथ मिलाना छोड़कर
करना नमस्कार 
छूने से हुआ हावी बचो इस से
छूने से हुआ हावी बचो इस से


6) अब तो केवल लॉक डाउन 
है इसका उपचार 
आओ इसकी कडियां तोड़े 
करें इसे लाचार 
छूने से हुआ हावी बचो इस से
छूने से हुआ हावी बचो इस से


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार