मोदी सरकार से व्यापारियों का हो रहा मोहभंग

5-6 मार्च को पटना में देश के प्रमुख व्यापारी नेताओं का हो रहा है सम्मेलन



वर्तमान आर्थिक मंदी तथा सरकारी स्तर पर व्यापारियों की बेरूखी को देखते हुए अब देश के व्यापारियों का मोदी सरकार के प्रति मोहभंग होना शुरू हो गया है ! भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद व्यापारियों को जबरदस्त उम्मीद थी की व्यापारियों के प्रति सरकार का नजरिया बदलेगा और देश में व्यापारियों को सरल और बेहतर व्यापार करने के अवसर मिलेंगे किन्तु ऐसा कतई न होने से व्यापारी बेहद नाराज़ और छुब्ध हैं ! 


कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने इस विषय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनेक मौकों पर व्यापारियों को मजबूत करने की मंशा व्यक्त करने के बाद भी व्यापारी स्वयं को सरकार में बेहद उपेक्षित महसूस करते हैं !


उल्लेखनीय है की कैट ने प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल पेमेंट को अपनाने पर देश भर में सबसे ज्यादा काम किया, जीएसटी को देश भर में लागू करवाने में व्यापारियों ने सरकार का साथ दिया,नोटबंदी के कारण हुई अनेक परेशानियों के बावजूद सरकार के निर्णय का व्यापारियों ने स्वागत किया वहीँ प्रधानमंत्री की अन्य घोषणाओं पर कैट ने देश भर में सकारात्मक माहौल बनाया किन्तु इसके बावजूद भी व्यापारियों की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है !


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास