ऑस्कर फाउन्डेशन की वंचित लड़कियों के लिए फुटबॉल कोचिंग का शुभारंभ

नयी दिल्ली , टाटा एआयए लाइफ इन्शूरन्स ने ऑस्कर फाउन्डेशन के साथ अपनी “बचपन का रक्षाकरण” इस अनोखी पहल के तहत पिछड़े वर्ग की लड़कियों को शिक्षा के प्रवाह में वापस लाने के लिए फूटबॉल कोचिंग का जरिया अपनाया हैं| इस पहल से लड़कियों का पढ़ाई छोड़ देना, बालमजदूरी, नशली चीजों का सेवन और अपराध जगत में जाने जैसे गलत मोड़ से उन्हें बचाकर सही रास्ते पे लाया जा सकेगा| इस पहल से टाटा एआयए इन लड़कियों के भविष्य के रक्षाकर्ता बन सकेंगे|



आठ मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिन का औचित्य देखते हुए, टाटा एआयए लाइफ इन्शूरन्स ने एआयए हॉटस्पर्स के सेलेब्रिटी कोच अन्तोन ब्लैकवूड को ऑस्कर फाउन्डेशन की 12-16  साल की  इन 35 लड़कियों को कोचिंग देने की शुरुवात करने के लिए आमंत्रित किया था | एमएमआडीए प्रदेश के 22 प्रशिक्षक और यंग लीडर्स को भी यहाँ कोचिंग दी गई| मुंबई के कुलाबा इलाके में स्थित आस्ट्रा टर्फ, WIFA, कूपरेज में दिनभर के लिए यह कोचिंग सत्र आयोजित किया गया था|


इस अवसर पर बोलते हुए, टाटा एआयए लाइफ इन्शूरन्स के प्रबंधक निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋषि श्रीवास्तव ने कहा कि, “ टाटा ग्रुप का हिस्सा होने के नाते हमारा उद्देश समाज को व्यापक सुरक्षा देकर समाज की सेवा करना हैं| आज जिन बच्चियों को यहा कोचिंग मिला वः भविष्य में हमारी फ्यूचर लीडर बनेगी| हमें बेहद ख़ुशी हैं की उनका भविष्य सुनिश्चित करने का और उनका आनेवाला समय सकारात्मक बनाने का सौभाग्य हमें मिला| हमारी  अनोखी पहल “बचपन का रक्षाकरण” के तहत टाटा एआयए इन बच्चियों को प्रीमियर लीग लेव्हल की कोचिंग दी जा रही हैं| ऑस्कर फाउंडेशन के यंग डीलर्स को इस कोचिंग का बड़ा फायदा मिलेगा| इस पहल के लिए हम एआयए ग्रुप और टोटेनहैम हॉटस्पर फाउंडेशन क्लब के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने उनके सर्वोत्तम कोच अन्तोन ब्लैकवूड को इस कैंप के नेतृत्व के लिए चुना|”


कुलाबा में हुए कोचिंग के दौरान लड़कियों ने काफी मज़े लिए. फुटबॉल सीखते वक्त पासिंग, किक और मैदान की पोझिशन की तकनीक उन्हें सिखने को मिली| भारत में युवा महिला फूटबॉल खिलाड़ी तैयार करने में इसकोचिंग की काफी मदद होगी| केवल फुटबॉल के व्यावसायिक कोचिंग और मैचेस के लिए यह लड़कियाँ तैयार नहीं होंगी बल्कि आम जिंदगी में भी उनके भीतर एक स्पोर्टिंग टीम स्पीरिट भी होगी| हार-जीत और नाकामयाबी को किस तरह झेले और एक खुश, कामयाब और स्वस्थ जिंदगी जीने के तरीके भी सिखाते हैं| 


टाटा एआयए के “बचपन का रक्षाकरण” कार्यक्रम के द्वारा, टोटेनहैम हॉटस्पर के साथ वैश्विक हिस्सेदारी की हैं| इससे इन लड़कियों को वैश्विक स्तर का कोचिंग मिल सकता हैं| एक अच्छा फुटबॉलर बनने के लिए क्या और कैसे कौशल लगते हैं और एक स्वस्थ जीवन कैसे बिताया जाए इसकी जानकारी भी इन लड़कियों को दी गयी हैं| इस कोचिंग की वजह से लड़कियाँ अपनी पढ़ाई में भी सुधार कर सकती हैं| 


अन्तोन ब्लैकवूड अंतर्राष्ट्रीय स्पर्स फुटबॉल डेव्हलपमेंट के जाने माने कोच हैं और उन्होंने एआयए ग्रुप के साथ पार्टनरशीप की हैं| अन्तोन टोटेनहैम हॉटस्पर फुटबॉल क्लब के पूर्व फूटबॉलर हैं| उन्हें UEFA का “बी” लायसन्स मिला हैं और स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग में उन्होंने एम्एसई की हैं|   ब्लैकवूड अंटीग्वा इंटरनैशनल के पूर्व खिलाड़ी भी हैं|  THFC के अन्तर्राष्ट्रीय कोच की जिम्मेदारी भी उन्होंने सम्भाली हैं| इसके साथ, THFC महिला क्लब के वह स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच भी हैं


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत