अभिनेता अभय तिवारी ने तकनीशियनों को बांटा राशन

अभय तिवारी रुद्रा फिल्म कंपनी के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म 'दिल तुझ पर क़ुर्बान' में सिंगर - एक्टर रितेश पांडेय के साथ नजर आने वाली हैं। फ़िल्म की शूटिंग कोलकाता के दुर्गापुर और पानागढ के मनोरम लोकेशन पर हुई है, जो इन दिनों पोस्‍ट प्रोडक्‍शन फेज में है। फ़िल्म की निर्माता अदिति राय हैं और निर्देशन राजू चौहान हैं। फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं, जो राहत सामग्री वितरण के दौरान उनके साथ रहे।  



कोरोना की लड़ाई में खाने – पीने का संकट अब फिल्‍म इंडस्‍ट्री में तकनीशियनों पर गहराने लगा है। लॉकडाउन के उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है, जिसके बाद आज फिल्‍म 'दिल तुझ पर क़ुर्बान' के अभिनेता अभय तिवारी ने मुंबई में इंडस्‍ट्री के तकनीशियनों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्‍होंने तकनीशियनों के बीच 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, 2 किलो दाल, 2 किलो तेल, 1 किलो नमक, सर्फ, साबुन और मास्‍क का वितरण किया।  इनमें कई विदेशी तकनीशियन भी थे, जो खाने के संकट से जूझ रहे हैं। 


अभय तिवारी ने इस मदद के दौरान लॉकडाउन के नियमों का पालन किया और सोशल डिस्‍टेंसिंग का खास ख्‍याल रखते हुए लोगों की मदद की। मौके पर उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री की लोगों की मेहनत से आगे बढद्यती और चलती है। इसलिए जब आज मुश्किल वक्‍त आया है, तब हमारा ये फर्ज बनता है कि हमारे कोई भी लोग भूखे न रहे हैं। सबों को खाना नसीब हो। क्‍यों लॉकडाउन में सबकुछ बंद है। उनका काम भी बंद है। जब काम ही नहीं होगा तो ये राशन की सामग्री खरीदेंगे कैसे। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी देश के सामर्थवान लोगों से ऐसे जरूरतमंद की मदद करने की अपील की है। यह हमारी सामाजिक जिम्‍मेदारी भी है, जिसका निवर्हन हम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत