अर्थ डे 2020 पर वन पेज स्पॉटलाइट ग्रैमी अवार्ड विजेताओं और प्रख्यात संगीतकारों के साथ ग्लोबल ऑनलाइन कंसर्ट


नयी दिल्ली - क्रिएटर्स और मनोरंजन पेशेवरों की सोशल और प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट वन पेज स्पॉटलाइट ने अर्थ डे यानी 22 अप्रैल को 60 मिनट का ऑनलाइट कंसर्ट आयोजित करने की तैयारी की है। इसमें छह देशों के 40 संगीतकार भाग लेंगे। इनमें 5 ग्रैमी अवार्ड विजेता भी शामिल हैं। हमारे एसोसिएटिंग पार्टनर्स के कई ऑफिशियल हैंडल्स से इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।


दुनिया के 13 शहरों के कलाकार और संगीतकार इस प्रदर्शन में शामिल होंगे, जहां वे वैश्विक लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से एकजुटता व्यक्त करते हुए प्रस्तुति देंगे और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को बढ़ावा देने के लिए दुनियाभर में शुरू की गई स्टे होम, स्टे सेफ पहल को समर्थन देंगे। इस पहल पर टिप्पणी करते हुए ग्रैमी पुरस्कार विजेता अमेरिकी संगीतकार, म्युजिक प्रोड्यूसर और पर्यावरण विद् रिकी केज ने कहा, “आज, संगीत संस्कृति का सबसे अधिक सेवन किया जाने वाला रूप है। संगीत की क्षमता सामाजिक सामंजस्य को बढ़ाने और मनुष्यों के ध्यान को निर्देशित करने, मोहित करने और सामुदायिक भावना पैदा करने के लिए है। इस कंसर्ट के पीछे का आइडिया पृथ्वी के पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है और जो एक सचेत रिमाइंडर के रूप में कार्य करेगा कि हमारा ग्रह कितना नाजुक है और इसकी रक्षा कितनी महत्वपूर्ण है। वर्तमान स्थिति ने लोगों, प्रजातियों और इकोसिस्टम की आजीविका को खतरे में डाल दिया है। हम दुनिया भर में सभी को उठकर साथ आने का आह्वान कर रहे हैं कि उस पृथ्वी की रक्षा के लिए सकारात्मक और टिकाऊ बदलाव के लिए कार्य करें जिस पर हम रहते हैं।”


कंसर्ट दो टाइम स्लॉट भारतीय समयानुसार रात 8 बजे और ईएसटी रात 8 बजे वैश्विक दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग होगी और इसे डब्ल्यूएचओ, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, अर्थ डे नेटवर्क, यूएनएफसीसी, यूएनसीसीडी, यूनिसेफ और वन पेज स्पॉटलाइट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल [फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब] के माध्यम से देख सकते हैं। इस आयोजन के बारे में अधिक जानकारी www.onepagespotlight.com पर उपलब्ध है डॉ ट्रेडोस ऐडरेनॉम, हेड डब्ल्यूएचओ, पवन सुखदेव, ग्लोबल हेड डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, इब्राहिम थियाव ग्लोबल हेड यूएनसीसीडी, सद्गुरु, प्रमुख ईशा फाउंडेशन कंसर्ट का हिस्सा होंगे और दर्शकों से बात भी करेंगे।


डब्ल्यूएचओ, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, यूनिसेफ इंडिया, यूएन क्लाइमेट चेंज, यूनेस्को एमजीआईईपी, यूएनसीसीडी, अर्थ डे नेटवर्क इस वैश्विक पहल के लिए गुडविल पार्टनर हैं। पेटीएम इनसाइडर, ईशा फाउंडेशन, पीवीआर, जस्ट डायल, एयरटेल डीटीएच और स्पाईकेक इस जागतिक मुद्दे पर एकजुटता से खड़े होने के लिए आउटरीच पार्टनर के रूप में हिस्सा बने हैं। वन पेज स्पॉटलाइट स्टैंडअलोन वर्चुअल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो ग्लोबल कला और संस्कृति क्रांति को डिजिटल रूप से जोड़ने और प्रदर्शित करने के अवसर पैदा कर रहा है। यहां कलाकार दुनियाभर में रचनात्मक समुदाय से जुड़ सकते हैं, साझा कर सकते हैं, जश्न मना सकते हैं, प्रोत्साहित कर सकते हैं और सहयोग कर सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा