बिहार सरकार राज्य के बाहर फंसे लोगों को 1 हजार रूपया देगी


दरभंगा :- नोवल कोरोना वायरस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लागू लॉक डाउन के चलते बिहार राज्य के जो व्यक्ति  राज्य के बाहर फंसे हुए हैं  ऐसे व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा तत्काल 1 हज़ार रूपये की मदद दी जा रहीं हैं। यह राशि मोबाइल ऍप के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी जिसके लिये आधार नंबर जरूरी होगा. इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों के लिए है, जो बिहार राज्य के निवासी है तथा बिहार राज्य से बाहर कोरोना वायरस के चलते फंसे हुए है। 


इस योजना का लाभ प्राप्त करने करने हेतु सर्वप्रथम उन्हें अपने  मोबाईल फोन में गूगल प्ले स्टोर से बिहार कोरोना सहायता एप्प डाउनलोड करना है अथवा aapda.bih.nic.in लिंक पर क्लिक करने पर एक डैश बोर्ड  खुलेगा जिसपर अपना सारा ब्यौरा  भरनी हैं ।


तत्पश्चात् सत्यापित करनी हैं. इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड की प्रति रखना अनिवार्य होगा। साथ ही लाभार्थी के नाम से बैंक खाता जो बिहार राज्य में अवस्थित किसी भी बैंक के ब्रांच का होना जरूरी हैं.  लाभार्थी के फोटो (सेल्फी) का मिलान आधार डेटाबेस के फोटो से किया जायेगा अतः आधार का फोटो साफ होना चाहिए। एक आधार संख्या पर एक ही रजिस्ट्रेशन मंजूर होगा। मोबाईल नम्बर पर प्राप्त ओ.टी.पी. मोबाईल एप्प पर भरना होगा। यह सहायता राशि सिर्फ बैंक खाता में ही भेजी  जायेगी ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत