देश में फंसे विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए 'स्ट्रैंडेड इन इंडिया'


नयी दिल्ली - पर्यटन मंत्रालय सक्रिय रूप से जुटा हुआ कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पर्यटकों, होटलों द्वारा उठाए जाने वाले विभिन्न कदमों और पर्यटकों के लिए सुरक्षा उपायों और उद्योग संघों के कर्मचारियों के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों का होटल व्यवसायियों के बीच व्यापक प्रसार किया जा सके।


ये एडवाइज़री विभिन्न पर्यटन कार्यालयों को उनके अपने क्षेत्रों में सक्रिय निगरानी के लिए भी प्रसारित किए गए। जो देश कोविड-19 से काफी प्रभावित थे वहां के यात्रियों की सूची, क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज दी गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एडवाइज़री के मुताबिक उन कार्यालयों से कहा गया है कि वे ऐसे यात्रियों की गतिविधियों का पता लगाएं और नजर रखें ताकि होटलों द्वारा सुरक्षा उपाय किए जा सकें और कोविड​-19 के मद्देनजर अतिसंवेदनशील व्यक्तियों के क्वॉरंटीन का काम किया जा सके। इन सबके लिए पर्यटन मंत्रालय राज्य पर्यटन विभागों और राज्य प्रशासन के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है।


इस बीच 'स्ट्रैंडेड इन इंडिया' पोर्टल पर्यटकों को अपने देशों तक वापस सुरक्षित यात्रा करने में सफलतापूर्वक सहयोग कर रहा है।  ये मंच कैसे बहु-एजेंसी समन्वय को सक्षम कर रहा है। गुजरात सरकार ने गुजरात में फंसे अमेरिकी नागरिकों के लिए वाहन पास जारी किए हैं। गुजरात पर्यटन और पर्यटन मंत्रालय का पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय उनकी भारत में आंतरिक यात्रा और घर वापस जाने के लिए हवाई उड़ान के संबंध में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास के साथ समन्वय कर रहे हैं।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार