फिर अंधेरे मिटाने का आया समय


सुषमा भंडारी


फिर अधेरे मिटाने का समय आ गया
फिर अंधेरे मिटाने का आया समय
ये कोरोना भी रावण से कम तो नहीं
फिर अन्धेरे-----


बाद चौदह बरस काट बनवास के
राम आये अयोध्या तो दीपक जले
रामनवमी मनाई है हमने अभी
क्यूँ ये कोरोना रावण हमको छले 
फिर अंधेरे-----


आओ रहकर अलग मिल जायें सभी
एक ही वक्त में रौशनी को भरें
चाहे दीपक हो माटी का या टॉर्च हो
मोमबाती भी अपने स्ंग में धरें
फिर अन्धेरे -------


बंद करके घरों की सभी लाइटें 
5 अप्रैल की सन्ध्या को आओ रटें
जब घड़ी में बजें होंगे नौ रात के
लेके उम्मीद हाथों में सब ही डटें
फिर अन्धेरे ---------


नाश हो जायें वायरस की सारी जड़ें
सोच को एक जुट करके आओ लडें 
ये महामारी इसको न समझें सहज
सावधानी के संग ही आगे बढें
फिर अन्धेरे --------


जीत निश्चित ही होगी हमारी यहां
विश्व- व्यापी बीमारी क्यूँ आई यहां
लक्ष्य बेशक कठिन है मगर पाएंगे
हारना हमने सीखा नहीं है यहाँ 
फिर अन्धेरे मिटाने का आया समय
ये कोरोना भी रावण से कम तो नहीं
फिर अन्धेरे-----


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार