बिहार आज आएगी 12 और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें


पटना - भारतीय रेल एक मई से अब तक 67 श्रमिक विशेष ट्रेनें चला चुका है, जिनमें करीब 67 हजार श्रमिक यात्रा कर चुके हैं। रेलवे के अनुसार चार मई तक 55 ट्रेनें चलाई जा चुकी थीं । मंगलवार को 21 ट्रेन चलाई गई, जो मुख्य रूप से बेंगलुरू, सूरत, साबरमती, जालंधनर, कोटा, एर्णाकुलम से रवाना हुई। हर ट्रेन में औसतन एक हजार यात्री सवारी कर रह हैं।


बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि बुधवार को 12 ट्रेनें पहुंच रही हैं।  कहा कि अगले कुछ दिनों में 60 ट्रेनें खुलने के तैयार हैं, जिसकी सूचना मिल चुकी है। प्रखंड स्तरीय क्वारटाइन सेंटर के लिए 2900 भवन चिह्नित कर लिये गए हैं, जहां पर बाहर से आनेवाले लोगों को रखना है। बाहर रहने वाले 19 लाख 16 हजार लोगों के खाते में मुख्यमंत्री सहायता के रूप में एक-एक हजार की राशि भेज दी गई है। राज्य के अंदर 201 आपदा राहत केंद्र अभी चल रहे हैं, जहां पर 62774  लोग रह रहे हैं। इस मौके पर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहनों से अभी तक 13 करोड़ की वसूली की गई है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार