जिंदल स्टेनलेस अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार से ब्रिटिश सेफ्टी काउन्सिल द्वारा सम्मानित


नई दिल्ली :  जिंदल स्टेनलेस (हिसार) लिमिटेड (जेएसएचएल) को ब्रिटेन-स्थित ब्रिटिश सेफ्टी काउन्सिल द्वारा प्रतिष्ठित 'अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार 2020 मेरिट' से सम्मानित किया गया है। श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह सम्मान विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। इस पुरस्कार से सम्मानित 500 से अधिक वैश्विक कंपनियों में जेएसएचएल स्टील और स्टेनलेस स्टील उद्योग की एकमात्र भारतीय कंपनी है। यह पुरस्कार जेएसएचएल की प्रतिबद्धता और कार्यस्थल पर वैश्विक सुरक्षा मानकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के मद्देनज़र कंपनी को दिया गया है।


जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में स्वीकार किया और जेएसएचएल टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, "श्रमिकों की सुरक्षा कंपनी के लिए हमेशा ही प्राथमिकता है। यदि आज हम COVID-19 जैसे अभूतपूर्व संकट का सामना दृढ़ता से करने के लिए तैयार हैं तो वो इसीलिए क्यूंकि हमने कार्यस्थल में सुरक्षा को हमेशा महत्व दिया है। भारतीय स्टेनलेस स्टील उद्योग में अग्रणी होने के नाते हम सुनिश्चित करते हैं कि हमारी विनिर्माण सुविधा में विश्व-स्तर के उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन हो। जेएसएचएल अपने कर्मचारियों, साझेदारों और आस-पास के समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।“


अपनी सुरक्षा व्यवस्था के रूप में जेएसएचएल विश्व-स्तरीय स्टेनलेस स्टील के उत्पादन के लिए नवीनतम और सबसे कुशल प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल का पालन करती है। कंपनी कार्यस्थल पर सर्वोत्तम सुरक्षा प्रथाओं का अनुपालन करती है और सभी श्रमिकों को उनमें प्रशिक्षित करती है। इसमें विभिन्न ऑपरेटिंग इकाइयों के लिए कुशल मशीन-हैंडलिंग और सुरक्षा गियर का प्रावधान शामिल है। कंपनी अपने कर्मचारियों के बीच ज़िम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए मॉक ड्रिल्स, सुरक्षा सेमिनार और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करती है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड