ऊबर ने नया सेफ्टी टेक फीचर एवं अनिवार्य ड्राईवर प्रशिक्षण शुरू करके सुरक्षा के स्तर बढ़ाए

नयी दिल्ली । राईडर्स एवं ड्राईवर्स के सुरक्षा स्टैंडर्ड मजबतू करने के लिए ऊबर ड्राईवर्स को लाखों पीपीई किट्स का वितरण किया जा रहा है और उनके लिए एक सेफ्टी  अवेयरनेस एजुकेशन वीडियो प्रस्तुत किया गया है। ऊबर के नए इन-एपे सेफ्टी फीचर से ड्राईवर्स को एक निश्चित संख्या मे ट्रिप्स पूरी कर लेने के बाद अपनी पीपीई सप्लाई को पुनः एकत्रित करने की सुविधाजनक पिकअप प्वाईंट्स की सूची दी जाएगी तथा जब वो अपने लिए सुविधाजनक प्वाईंट चुन लेंगे, तब उन्हे एक क्यूआर कोड मिलेगा। पिकअप के स्थान पर एक ऊबर कार्यकर्ता इस क्यूआर कोड को स्कैन करेगा तथा पीपीई सप्लाई ड्राईवर को दे देगा।



ऊबर ने 3 मिलियन से ज्यादा तीन-प्लाई फेस मास्क, 1.2 मिलियन शॉवर कैप, 200,000 बोतल डिसइन्फैक्टेंट एवं 200,000 बोतल सैनिटाईज़र्स मंगाए हैं, जो भारत मे ड्राईवर पार्टनर्स को निशुल्क दिए जायेंगे। यदि ड्राईवर आवश्यक पीपीई खुद मंगाना चाहते हैं, तो ऊबर उन्हें उसकी लागत लौटा देगा। पीपीई किट्स का वितरण ग्रीन एव ऑरेंज ज़ोन्स में लॉकडाऊन में रिलैक्सेशन दिए जाने के साथ ही प्रारंभ कर दिया गया था। 


अपने सुरक्षा अभियानो के तहत, ऊबर ने ड्राईवर पार्टनर्स के लिए राईड शेयरिंग स्पेसिफिक एजुकेशन वीडियो को पूरा देखना अनिवार्य कर दिया है, इसमें वाहन को डिसइन्फैक्ट करने की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रिया एवं कोविड-19 से जुड़े अन्य सुरक्षा प्रोटोकॉल दिखाए गए हैं। ड्राईवर्स इन वीडियो को देखने के बाद ही ट्रिप्स स्वीकार कर सकते हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके द्वारा सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।


सुरक्षा के नए व सख्त उपायों की घोषणा करते हुए, पवन वैश, हेड ऑफ सेंट्रल ऑपरेशंस, ऊबर इंडिया एसए ने कहा, ‘‘हमारे प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमने इस महामारी के शुरुआती चरण में ही मिलियन मास्क एवं सैनिटाईज़र्स का ऑर्डर दे दिया था। हमारी नई वितरण टेक्नॉलॉजी सुनिश्चित करती है कि ड्राईवर्स को लंबे समय तक ये सुरक्षा सप्लाई मिलती रहे। हम कोविड-19 से जुड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल्स के बारे में ड्राईवर्स को शिक्षित कर रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि वो खुद की एव अपने राईडर्स की सुरक्षा के लिए वाहन का सैनिटाईज़ेशन एवं हाईज़ीन कैसे बनाकर रखें । सरकार द्वारा लॉकडाऊन हटाए जाने के साथ लाखों लोग फिर से ऑफिस जाने लगेंगे और उस समय हम सर्वश्रेष्ठ स्तर की सुरक्षा प्रदान करेंगे।’


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा