60 प्रतिभाओं को मिलेगा "ग्राम गौरव सम्मान":डॉ.अंजना कश्यप

बिहार ,मंसूरचक (बेगूसराय) आज भी देश की अधिकांश प्रतिभाएं गाँव में ही पैदा हो रही है जिसका जीता जागता उदाहरण यहाँ के बच्चों के परीक्षा के परिणाम हैं और हम अपने बच्चों को किसी भी हालत में पिछड़ने नहीं देंगें।ये बातें मंसूरचक प्रखंड की उप प्रमुख सह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ.अंजना कश्यप ने कही।



उप प्रमुख ने कहा कि इसी महीने में बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों बछवाड़ा, मंसूरचक और भगवानपुर के सर्वश्रेष्ठ 60 प्रतिभाओं को "ग्राम गौरव सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस वर्ष के मैट्रिक और इंटर के तीनों प्रखंडों के टॉप टेन बच्चों को चिन्हित कर उनके आवास पर जाकर ही सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया जाएगा ताकि उनका उत्साहवर्धन हो और आगे भी बच्चों में कुछ करने की भावना जाग्रत हो।


उन्होंने ये भी कहा कि समाज के सामाजिक कार्यकर्ता एवम बुद्धिजीवी वर्ग यदि बच्चों का उत्साहवर्धन करने आगे आयेंगें तो अवश्य ही इसके सकारात्मक परिणाम निकलेंगें।उप प्रमुख ने कहा कि बच्चों को चिन्हित करने का कार्य जारी है एवम इसी सप्ताह से सम्मान का कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा।क्षेत्र में पहली बार आयोजित किये जा रहे इस अभूतपूर्व एवम ऐतिहासिक अभियान की प्रशंसा की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास