आजमगढ़ के सिकंदरपुर आयमा गांव का रिहाई मंच ने किया दौरा

आजमगढ़. रिहाई मंच ने आजमगढ़ के महरागंज के सिकंदरपुर आयमा जहां  दो पक्षों में मारपीट हुई थी का दौरा किया. रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव, अवधेश यादव, उमेश कुमार, विनोद यादव और बांकेलाल प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे. घटना में घायल जयभीम, सुधीर, अविनाश, लालबहादुर, गीता, अनीता, मीरा, सुरेखा, अंकिता, आनंद और चंदन से भी मुलाकात की. पीड़ित पक्ष ने दोषियों कि गिरफ्तारी की मांग करते हुए गांव में संवाद बहाली की प्रक्रिया का समर्थन किया.



रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह पर हो रहे तनाव को लेकर रिहाई मंच सवांद स्थापित करने की कोशिश कर रहा है. आजमगढ़ के सिकंदरपुर आयमा और जौनपुर के भरेठी की घटनाओं को लेकर सूबे कि राजनीत गर्म है लेकिन उस गांव के नौजवान-बुजुर्ग सभी चाहते हैं कि दोषियों को सजा दी जाए और सभी मिल जुलकर रहें. लाकडाउन के बाद आए प्रवासी मजदूर गांव कि संरचना से उतना वाकिफ नहीं रहते हैं जितना कि ग्रामवासी. इसीलिए इस घटना में देखा जा सकता है की मुख्य आरोपी से लेकर अन्य आरोपी अधिकांश मुंबई या अन्य जगहों से लॉक डाउन के बाद गांव आए हैं. 


प्रतिनिधि मंडल के बांकेलाल, उमेश कुमार, अवधेश यादव, विनोद यादव को आयमा गांव के अनुराग बताते हैं की दूसरे पक्ष ने इसको इगो का सवाल बना लिया. जब जयभीम को बुरा-भला कहा गया तो जयभीम ने सुहेल कि मां से शिकायत की. अगर वहीं पर मार-पीट नहीं होती केवल बातचीत हुई होती तो ऐसी घटना नहीं होती. गांव में हुई घटना पर दुख जताते हुए आनंद कहते हैं कि बच्चों के बीच हुए वाद में अभिभावकों ने सही भूमिका ली होती तो ये घटना नहीं होती. गांव के ही लालू कहते हैं की गांव का सामंती ढांचा जिसमें उच्च जाति का लड़का भी निचली जाति के बुजुर्ग के कंधे पर हाथ रखकर समझाता है यह मानसिकता ऐसी घटनाओं को जन्म देती है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड