अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा आयोजित ऑनलाइन लघुकथा सम्मेलन

भोपाल - वैश्विक महामारी नहीं थाम सकी कलम कारों की कलम ,न रुकीं साहित्यिक गतिविधियां ! अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा आयोजित किया गया ऑनलाइन लघुकथा सम्मेलन । कार्यक्रम  की अध्यक्षता प्रसिद्ध लघुकथाकार डॉ मिथिलेश दीक्षित लखनऊ, मुख्य अतिथि नीता श्रीवास्तव रायपुर तथा सारस्वत अतिथि पवन जैन जबलपुर ने की ।




अपने स्वागत भाषण में  संस्था की अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस कठिन दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म एक दूसरे से मिलने का अवसर देते हैं और रचनाकार अपनी अपनी रचनाओं से माहौल को रचनामय बना देते हैं ।
अतिथियों का स्वागत अनीता श्रीवास्तव ने सुंदर स्वागत कार्ड से किया। 


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मिथिलेश दीक्षित जी ने लघुकथा की बारीकियों पर बहुत ही सारगर्भित भाषण दिया । कार्यक्रम में 38 लघुकथाकारों ने दिए हुए चित्र पर आधारित लघुकथाएं सुनाईं।  चित्र ने बेटी बचाओ का सुंदर संदेश दिया। सभी लघुकथाओं का आकलन डॉ विनीता राहुरीकर ने किया। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन महिमा वर्मा ने किया ।इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 120 रचनाकारों  ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार