बारिश से उजड़े आशियाने में चूल्हा जलाने की रिहाई मंच की कोशिश

आजमगढ़। रिहाई मंच ने निजामाबाद के गौसपुर घुरी गांव में बारिश से मकान ढहने की सूचना पर पीड़ितों से मुलाकात कर उनको राहत सामग्री और सहायता उपलब्ध कराई। प्रतिनिधिमंडल में रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव, बाकेलाल, अवधेश यादव, विनोद यादव और धीरेन्द्र यादव मौजूद थे।





 

रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि कोरोना महामारी में हमारी प्रतिबद्धता है कि जहां भी किसी जरुरतमंद को जरुरत है वहां हम उनके साथ खड़े हों। राजीव यादव ने जिलाधिकारी से मांग की कि मनीता यादव का घर जो बारिश में ढह गया है उसके पुर्ननिर्माण के लिए राशि प्रदान करें। मनीता विधवा हैं और उनपर चार बच्चों की जिम्मेदारी है ऐसे में उनके रोजगार के साथ उनके जीवन यापन के लिए जमीन आवंटित की जाए। वर्तमान में उनके घर में समुचित राशन की व्यवस्था हमने नहीं पाई ऐसे में उन्हें राशन भी उपलब्ध कराया जाए।

 

प्रतिनिधिमंडल के बाकेलाल, अवधेश यादव, विनोद यादव ने कहा कि पांच जून को बारिश में मकान ढहने की सूचना निजामाबाद के गौसपुर घुरी गांव की शबाना आजमी से मिली जिसके बाद हमने मनीता यादव से मुलाकात की। मनीता ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब जब वह चार बच्चों के साथ घर में खाना बना रहीं थी तो उसी वक्त उनके मकान की खपडै़ल की छत गिर गई जिसमें उनका परिवार बाल-बाल बचा।  मनीता ने बताया कि उनके पति सागर यादव की मृत्यु तीन साल पहले जमीन के सदमें में हो गई थी। उनके पास तीन बिस्वा के करीब जमीन हैं।

 

उनके चार बच्चे अंकित (10 वर्ष), गुंजा (8 वर्ष), पूजा (5 वर्ष) और अविनेश (3 वर्ष) की जिम्मेदारी अकेले मनीता की है। वो पास के महाबुद्धा डिग्री कालेज में झाड़ू-पोछा करके तीन हजार रुपए पाती हैं जिससे वो बच्चों का भरण-पोषण मुश्किल से कर पाती हैं। कोराना महामारी के इस दौर में तीन महीने से वह भी नहीं मिल पा रहा है। 7 जून 2020 को जब प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला तब तक उन्हें किसी भी प्रकार की प्रशासनिक सहायता नहीं मिली थी।

 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत