मिसेज ग्लोबल बिहार रह चुकी स्नेहा किरण अररिया जिला संयोजिका नियुक्त

अररिया - मिसेज ग्लोबल बिहार रह चुकी पीपुल्स पॉवर बिहार प्रवक्ता और अशोका साहित्य अकादमी की बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति स्नेहा किरण को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कई वर्षों से युवा राजनीति को सकारात्मक दिशा देने की उनकी विशिष्ट कार्यशैली और कार्यनिष्ठा को देखते हुए अररिया जिला संयोजिका ( प्रसार विभाग राष्ट्रवादी धारा बिहार प्रदेश) नियुक्त किया है।



अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड की बेटी जिला गौरव सम्मान और सर्वश्रेष्ठ नवोदित प्रतिभा सम्मान से सम्मानित जानी-मानी लेखिका , पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहा किरण को परिजनों ने इस बड़ी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है ।स्नेहा किरण ने  करोड़ो सदस्यों के साथ जुड़े इस अंतराष्ट्रीय संस्था और भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति आभार व्यक्त किया है। पहली बार किसी महिला को यह प्रभार दिया गया है..!! उन्होंने कहा की वे अपनी पूरी क्षमता से संघ के लिए काम करेंगी और हमेशा हिंदुत्व की बजाए एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के निर्माण में सहायक बनी रहेंगी।


राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की राष्ट्रवादी धारा को बनाये रखने और जिले में हिन्दू-मुस्लिम एवं अन्य कौम के बीच आपसी सदभावना और सौहार्द कायम रखने की पूरी कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा की आनेवाले समय मे योग, ध्यान और अध्यात्म हर व्यक्ति की जीवनशैली का एक अहम हिस्सा बन जाएगा। और एक महिला होने के नाते हर व्यक्ति ख़ासकर महिलाओं और किशोरियों को योग,ध्यान, अध्यात्म और विभिन्न यौगिक क्रियाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शुमार रहेगा । भारत विश्वगुरु रहा तो इसी योग शक्ति के दम पर । इसलिए योग और ध्यान की शक्ति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। स्नेहा किरण की इस उपलब्धि पर पूरे अररिया जिले को गौरव है . उम्मीद की जा सकती है की वो संघ की राष्ट्रवादी धारा को जन-जन तक सकारात्मक तरीके से पहुंचा सकेंगीं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार