नोएडा [ उत्तर प्रदेश ] बरौला के ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना से रोष

नोएडा [ उत्तर प्रदेश ], सेक्टर 50 स्थित नियो अस्पताल को कोविड 19 अस्पताल होने पर रास्ता बरौला की तरफ़ खोलने से बरौला के ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना से रोष पैदा हो गया है। इस सम्बंध में गाँव बरौला के ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक में भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान व युवा ग्राम समिति के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।



बैठक में ग्रामीणों ने रोष ज़ाहिर किया कि नियो अस्पताल सेक्टर 50 में स्थित है। सेक्टर 50 का गाँव बरौला की तरफ़ का गेट गाँव की तरफ़ कभी नहीं खुलता वह हमेशा बंद रहता है और अस्पताल का ट्रैफ़िक सेक्टर के बीच की रोड़ से ही हमेशा संचालित होता है। लेकिन कोविड़ 19 महामारी का इलाज शुरू होने से अस्पताल से सेक्टर 50 का बरौला की तरफ़ गेट खोलकर संचालित किया जाने की तैयारी की जा रही है जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। 


भाकियु भानु के प्रदेश महामंत्री बीसी प्रधान ने कहा यह बरौला के ग्रामीणों के लिए दोगला व्यवहार है सेक्टर के लोग ग्रामीणों को दोयम दर्जे का नागरिक समझते हैं तभी तो सैक्टर की सुरक्षा को लेकर बरौला की तरफ रास्ता खोलने की बात कर रहे है जो सरासर ग़लत है ग्रामीणों के साथ अन्याय किसी क़ीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा इसका हम पुरज़ोर विरोध करते है। युवा समिति बरौला के अध्यक्ष  करमबीर चौधरी ने कहा कि ग्रामीण इस अन्याय का पुरी तरह से विरोध करेंगे इसके लिए पूरा गाँव संगठित है। 




बैठक में सर्वसम्मति से फ़ैसला लिया गया कि पहले सम्बंधित अधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा। फिर भी समस्या का समाधान नही हुआ तो मजबूरन आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा । बैठक में मुख्य रूप से- कर्मवीर गुर्जर, नरेन्द्र बैसोया, कालू पंडित, सतबीर गुर्जर, सुरेंद्र बंसल, परवीन बैसोया, अनिल बैसोया, पुष्पेन्द्र शर्मा, नीटू शर्मा, सुभाष शर्मा, जितेंद्र चौधरी, टीटू भाई इत्यादि शामिल रहे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड