आज़मगढ़,गौसपुर घुरी और मुकुंदपुर में प्रवासी मजदूर सहायता अभियान के तहत मुलाकात

आज़मगढ़. प्रवासी मजदूरों की सहायता के तहत निज़ामाबाद, आज़मगढ़ के गौसपुर घुरी और मुकुंदपुर में प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की गई. इस मुलाकात में राजीव यादव, एडवोकेट विनोद यादव, अवधेश यादव और बांकेलाल शामिल रहे. 



राजीव यादव ने बताया कि इंडिया अगैंस्ट कोरोना के सहयोग से हमारे संपर्क के आजमगढ़ के जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों को सहायता उपलब्ध कराई गई. गौसपुर घुरी की शबाना ने अपने गांव के ऐसे जरूरतमंदों को चिन्हित किया जिनको सहायता की जरूरत थी उनको मदद पहुँचाई गई, आज उनसे मुलाकात भी की गई. इस मुलाकात के दौरान बहुत से प्रवासी मजदूर मिले जिन्हें किसी भी प्रकार की सरकारी मदद नहीं मिली.


गौसपुर घुरी के रामकेश ने बताया कि उन्हें राशन किट मिली पर आज तक कोई भी पैसे नहीं मिले, वहीं प्यारेलाल और उनके बेटे राधेश्याम को नहीं राशन किट मिली नहीं कोई पैसे प्राप्त हुए.संतोष बताते हैं की उन्हें किट नहीं मिली पर एक हज़ार रुपए खाते में आएं हैं. मनोज कुमार कहते हैं कि उन्हें आज तक कुछ नहीं मिला ना कोई राशन किट ना कोई पैसे, रामाश्रय और सुजीत भी कहते हैं कोई पैसे वैसे नहीं आएं हैं. 


निज़ामाबाद के मुकुंदपुर में धनंजय से मुलाकात हुई तो उन्होंने कहा कि आज कल गैरेज का काम सीख रहे हैं. पूछने पर बताते हैं कि आईटीआई करके होंडा कम्पनी गुड़गांव में काम कर रहे थे. लॉकडाउन में पैदल गाजियाबाद और फिर बस द्वारा घर लौटे हैं. अब इस महामारी में कम्पनी बुला रही थी पर महामारी को देखते हुए जाने कि हिम्मत नहीं हुई तो कम्पनी ने निकाल दिया. अब यहीं गैरेज पर काम सीख रहें हैं. सरकार ने ना तो राशन ना ही पैसे कोई भी मदद नहीं की सब कुछ हवा हवाई है. प्रवीण मोर्या बताते हैं कि वो यहां के निवासी हैं और राशन कार्ड बनवाने के बाद भी आज इस महामारी के दौर में भी कोटेदार राशन देने से मना कर रहा है. 


प्रवासी मजदूर सहायता अभियान के तहत पाया जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों को एक हज़ार रुपए, राशन किट या 15 जून के बाद एक हज़ार रुपया इक्का-दुक्का ही मजदूरों को प्राप्त हुआ है. गरीब कल्याण रोजगार अभियान के बारे में तो प्रवासी मजदूरों को मालूम ही नहीं है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा