कानपुर, गोंडा, गोरखपुर समेत यूपी में अपहरणकर्ताओं के हौसले बुलंद

कानपुर, गोंडा और यहां तक कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अपहरण की घटनाएं बताती हैं कि अपराधी बेखौफ हैं और सरकार कानून का राज स्थपित करने में नाकाम है. गोंडा से आठ वर्षीय बालक नमो गुप्ता और गोरखपुर से 14 वर्षीय बलराम गुप्ता का दिन दहाड़े अपरहण के दुस्साहस ने बता दिया कि बहन-बेटियों के बाद सूबे में बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं.



लखनऊ . उत्तर प्रदेश में कानपुर, गोंडा के बाद गोरखपुर में हुए अपहरण और हत्या पर बोला कि योगी जी से उनका गृहजिला नहीं संभल रहा, क्या वे प्रदेश संभाल पाएंगे. एक के बाद एक हुई अपहरण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मंच ने प्रदेश सरकार के अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस के दावे को निराधार और झूठा प्रचार बताया. योगी सरकार में पुलिस को बेगुनाहों पर जुल्म ढाने के लिए खुला छोड़ दिया गया है. दूसरी ओर वही पुलिस रसूखदारों और दबंगों की सेवा-टहल करने में लगी है. राजधानी के अलीगंज से भी लखीमपुर खीरी के सुजीत की गुमशुदगी की खबर सामने आ रही है.


रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि कानपुर के संजीत यादव को 22 जून को अपहरणकर्ताओं ने मात्र तीन किलोमीटर के फासले पर रखा था. पुलिस ने संजीत के परिजन की एफआईआर दर्ज करने में तीन दिन लगा दिए. खबरों के अनुसार संजीत के परिजनों से अपहरणकर्ताओं ने 29 जून और 13 जूलाई के बीच फिरौती की रकम के लिए 26 बार फोन किया. पुलिस को इस बात की भी भनक नहीं लगी कि संजीत की तो पहले ही हत्या की जा चुकी है. हद तो यह है कि पुलिस ने फिरौती के लिए परिवार को न केवल तैयार किया बल्कि उसकी रकम भी दिलवा डाली. कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के बृजेश पाल के अपहरण की सूचनाएं भी आईं हैं. 17 जुलाई को उसके न मिलने के बाद परिजनों को 20 लाख की फिरौती की काल आई. 28 जुलाई को सामने आया कि उसकी भी अपहरणकर्ता ने हत्या कर दी.


मंच महासचिव ने कहा कि 24 जूलाई को गोंडा से नमो गुप्ता और गोरखपुर से बलराम गुप्ता का दिनदहाड़े अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया. इन सभी मामलों में अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रक़म मांगने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया. इसके बावजूद अपहरणकर्ताओं ने पकड़ में आने से पहले बलराम गुप्ता की भी हत्या कर दी.


नमो गुप्ता के पड़ोसी इस बात से हैरान थे कि भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच अपहरण की घटना भीड़वाड़े क्षेत्र में कैसे अंजाम दी गई. नमो गुप्ता को सकुशल अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने में एसटीएफ की टीम कामयाब रही लेकिन यह सवाल अपनी जगह कायम है कि प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने के नाम पर सैकड़ो एनकाउंटर का हासिल क्या रहा? 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत