मध्य प्रदेश प्रवासी मजदूरों के कल्याण के लिए आयोग का गठन करेगा

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। गृह मंत्री डॉ० नरोत्त्तम मिश्रा ने बैठक में कहा कि, मध्य प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के कल्याण के लिए आयोग का गठन किया जाएगा। आयोग में अध्यक्ष के अलावा दो सम्मानित सदस्य होंगे।



मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने कोरोना आपदा से लड़ाई में अपने जीवन की परवाह न करते हुए कर्तव्य की खातिर प्राणोत्सर्ग करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों की शहादत का सम्मान, उनके आश्रितों के प्रति मानवीयता संवेदना और पूरी जिम्मेदारी निभाई है। इसी कड़ी में सरकार ने पूरी संवेदनशीलता और सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अपना फर्ज निभाते हुए आज कैबिनेट की बैठक में कोरोना योद्धा के रूप में अपनी जान गंवाने वाले अपने दो जांबाज पुलिस अफसर के आश्रित को उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति को मंजूरी दे दी।


कैबिनेट ने कोरोना आपदा के दौरान ड्यूटी में शहीद हुए CoronaWarriors उज्जैन के टीआई यशवंत पाल की बेटी फाल्गुनी पाल और इंदौर के निरीक्षक देवेन्द्र चंद्रवंशी की पत्नी सुषमा चंद्रवंशी को पुलिस उप निरीक्षक बनाया है। इतना ही नहीं सरकार ने कोविड योद्धा कल्याण योजना के तहत अभी तक 20 लोगों को 10 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। सरकार ने तय किया था कि यदि कोरोना आपदा में ड्यूटी करते हुए किसी भी सरकारी कर्मचारी, अधिकारी की मृत्यु होती है तो उसके परिजनों को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। यह राशि केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली बीमा राशि से अलग है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार