NTPC प्रतिष्ठित सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार से सम्मानित

62,110 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता के साथ, एनटीपीसी समूह के पास 70 पावर स्टेशन हैं, जिनमें 24 कोयला, 7 संयुक्त चक्र गैस/ तरल ईंधन, 1 हाइड्रो, 13 नवीकरणीय और 25 सहायक एवं जेवी पावर स्टेशन शामिल हैं।



नयी दिल्ली - एनटीपीसी लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी ने, कॉर्पोरेट उत्कृष्टता श्रेणी के अंतर्गत उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए, प्रतिष्ठित सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार 2019 जीता है।


एनटीपीसी हमेशा ही पावर स्टेशनों के आसपास अपने समुदायों के विकास के लिए प्रयासरत रहता है। इसने अपने प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम, जीईएम (गर्ल एम्पावरमेंट मिशन) को अपने पावर स्टेशन के आसपास प्रतिष्ठापित किया है, 4 सप्ताह का आवासीय कार्यक्रम, वंचित पृष्ठभूमि से आनेवाली और स्कूल जानेवाली लड़कियों को लाभ पहुंचाकर उनके समग्र विकास को समर्थन प्रदान करने के लिए।


एनटीपीसी द्वारा ठेकेदार श्रम सूचना प्रबंधन प्रणाली (सीएलआईएमएस) की भी शुरुआत की है, जिसके माध्यम से ठेका श्रमिकों को परियोजना स्थलों पर महीने के अंतिम दिन भुगतान किया जाता है। सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार, निरंतरता में उत्कृष्ट प्रथाओं की पहचान करते हैं और उन्हें पुरस्कृत करते हैं। देश में सस्टेनेबिलिटी की पहचान के लिए इसे सबसे विश्वसनीय मंच माना जाता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार