यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 125 रीजनल ऑफिस शुरू करेगा

नयी दिल्ली : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के हालिया विलीनीकरण के बाद, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का दायरा बढ़ गया है और उसकी अब 9500+ शाखाएं और 13,500+ एटीएम का अखिल भारतीय नेटवर्क हो गया है। विलीनीकरण के बाद, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अब भारत का पांचवा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक और चौथा सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क है, जिसकी देश के हर राज्य में कम से कम एक शाखा है।



विलीनीकरण से बड़े पैमाने पर महत्वपूर्ण विस्तार के साथ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने नई चार-स्तरीय संगठन संरचना तैयार की है। संयुक्त इकाई का केंद्रीय कार्यालय (सीओ) नरीमन पॉइंट, मुंबई में अपने ऐतिहासिक मुख्यालय में जारी रखेगा। केंद्रीय कार्यालय को इससे आगे 18 ज़ोनल ऑफिस और 125 रीजनल ऑफिस का सहयोग मिलेगा। पिछले सप्ताह 18 क्षेत्रीय कार्यालयों के सफल लॉन्च के बाद, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अब सभी 125 रीजनल ऑफिस शुरू करने की घोषणा की है। वर्चुअल लॉन्च इवेंट में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ, राजकिरण राय ने कहा, “इसके साथ, हमने विलीनीकरण यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। संगठनात्मक दृष्टिकोण से, सभी 3 बैंक अब लगभग पूरी तरह से एकीकृत हैं।"


 राजकिरण राय ने कहा, “अपनी विस्तारित उपस्थिति को भुनाने के लिए 125 में से 33 रीजनल ऑफिस पूरी तरह से नए स्थानों में हैं जैसे अमृतसर, आणंद, भागलपुर, अनंतपुर, राजमुंदरी, शिमला, अमरावती आदि। नए कार्यालयों से बैंक को न केवल तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे पारंपरिक रूप से मजबूत राज्यों में अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है बल्कि विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र में गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, दुर्गापुर आदि में रीजनल ऑफिस होने से बैंक अपनी अखिल भारतीय उपस्थिति को मजबूती देने में सक्षम हुआ है। हमारे नए संगठन ढांचे के बारे में बहुत सोचा गया है, फिर हमने यह सुनिश्चित किया है कि कार्यालय, संरचना, प्रोत्साहन और केआरए इस तरह से बनाए जाएं कि वे व्यावसायिक विकास देने की दिशा में सक्षम हों। विलीनीकरण के बाद, हम भारत के सबसे गतिशील पीएसयू बैंक हैं।“


नए रीजनल ऑफिस के शुभारंभ अवसर पर पहले एक वर्चुअल इवेंट आयोजित की गई थी। इस आयोजन में एमडी और सीईओ, कार्यकारी निदेशक, जोनल हेड्स, मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक और रीजनल हेड्स सहित बैंक के शीर्ष नेतृत्व के प्रमुख सदस्य शामिल हुए। यह समारोह वर्चुअल रिबन काटने की रस्म के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ श्री राजकिरण राय जी का संबोधन हुआ। समारोह में नेतृत्व ने नए संगठन ढांचे की दृष्टि पर विस्तार से बात की और साथ ही व्यापार विकास, ग्राहक सेवा और बेहतर अवसरों का लाभ उठाने के लिए अखिल भारतीय उपस्थिति को रणनीतिक रूप से मजबूत करने के लिए कितना महत्वपूर्ण है, यह भी बताया।


 राय के संबोधन के बाद, नए नियुक्त रीजनल हेड्स ने बैंक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का संकल्प लिया। सफल लॉन्च इवेंट और साथ ही संगठनात्मक नियोजन के लिए समग्र रणनीतिक दृष्टिकोण, महत्वपूर्ण विश्वास देती है कि नई संगठन संरचना बैंक को व्यवसाय विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करने में सक्षम करेगी, सर्वोत्तम श्रेणी के उत्पाद और सेवा प्रदान करने में मदद करेगी और राष्ट्र सेवा की विरासत को जारी रखेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा