यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहकों को उद्योग के श्रेष्ठ उत्पादों और सेवाओं की पेशकश

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार की समामेलन योजना के तहत आंध्र बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का एक अप्रैल 2020 से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में समामेलन हो गया, जिसके परिणामस्वरूप यह 9500+ से अधिक शाखाओं वाला एक मजबूत नेटवर्क वाला बैंक बन गया है। बैंक इस समामेलन से पहले एसयूडी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, बजाज अलायंज जनरल इंश्योरेंस, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और चोला एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जीवन बीमा उत्पादों और एजेंसी टाई-अप समझौतों के तहत रेलिगेयर हेल्थकेयर कंपनी लिमिटेड के स्वास्थ्य बीमा उत्पादों का वितरण कर रहा था।



समामेलन के बाद बैंक ने अपने ग्राहकों को उद्योग के श्रेष्ठ उत्पादों और सेवाओं की सर्वोत्तम पेशकश के लिए जीवन बीमा क्षेत्र में इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और एलआईसी ऑफ इंडिया के साथ, सामान्य बीमा क्षेत्र में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के साथ और स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में मणिपाल सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस के साथ कॉर्पोरेट एजेंसी एग्रीमेंट जारी रखने का फैसला किया है। 


उपरोक्त कॉर्पोरेट एजेंसी टाई-अप की निरंतरता से आंध्र बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के पॉलिसी धारक ग्राहकों को निर्बाध रूप से बिक्री के बाद सेवाएं मिलती रहेंगी। अब, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सभी ब्रांच आउटलेट तीन जीवन बीमा कंपनियों; चार सामान्य बीमा कंपनियों और दो स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के बीमा उत्पादों की पेशकश करेंगे। बीमा वितरण चैनल के विस्तार से बैंक को ग्राहकों के बीच बीमा को लेकर जागरूकता पैदा कर बीमा कंपनियों की पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास