अपबीट ट्यून के साथ, यह एंथम लोगों को अपने दिल की बात कहने के लिए प्रोत्साहित करता है

नई दिल्ली : भारत के सबसे तेजी से बढ़ते लाइफस्टाइल कम्युनिटी प्लेटफॉर्म ट्रेल ने भारत में अपने दिल और दिमाग की बात कहने के लिए एक नया एथम पेश किया है। यह गीत कहानी कहने की कला का जश्न मनाता है और लोगों को अपना दिल खोलकर बोलने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह उन्हें अपनी राय बिना कहे अपने तक सीमित नहीं रखने देता, क्योंकि हर कहानी अनोखी है।



इस अपबीट एंथम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह ने गाया है जो अपने इंस्ट्रूमेंट्स के साथ शामिल हुए विभिन्न कलाकारों के साथ कोलेबोरेट कर सटीक वोकल और टोन प्रदान करते हैं। टाइटल कह जो कहना है, गीत एक अपबीट ट्यून और प्रेरक गीत के साथ अकाउस्टिक का एक दुर्लभ मिश्रण है। लोगों की भाषा से जुड़ी बाधाओं को तोड़ने में सक्षम करने के लिए ट्रेल की प्रतिबद्धता के अनुरूप यह एंथम लोगों को अपनी अनूठी कहानियों, विचारों और राय को बिना किसी बाधा के शेयर करते हुए सिंगल कम्युनिटी के रूप में साथ आने का आग्रह करता है।


एंथम के लिए वीडियो को लॉकडाउन के दौरान सोचा गया और शूट किया गया। इसमें ट्रेल के प्लेटफॉर्म पर कंटेंट बनाने वालों को फीचर किया गया है। इस एंथम के बोल उनकी भावनाएं दर्शाते हैं। उन लोगों से आग्रह करते हैं जिनका जुनून ऐसा ही है। उन सभी को एक साथ आने के लिए और उन सभी के लिए समर्पित हैं जो अपनी कहानियों को दूसरों के साथ शेयर करना चाहते हैं।


सुखविंदर सिंह ने कहा, “ट्रेल ऐप उन विशेष ऐप में से एक है जो हर किसी को संगीत और कई अन्य गतिविधियों के जरिये हर क्षेत्र में अपने जुनून और कौशल दिखाने का अवसर दे रहा है। यह हमें दुनियाभर के विभिन्न विषयों के बारे में निडर और स्वतंत्र रूप से बोलने के लिए एक प्लेटफार्म भी देता है। मैं वास्तव में उनकी विजन को बहुत पसंद करता हूं और यह प्लेटफार्म पर अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने के लिए कई मायनों में दूसरों को प्रेरित करता है।”


नए एंथम पर टिप्पणी करते हुए ट्रेक के सह-संस्थापक पुलकित अग्रवाल ने कहा, “भारत समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता वाला देश है। कई नागरिकों के लिए यहां भाषा एक बाधा है जो उन्हें अपने दिल से बोलने और इंटरनेट पर अपने विचार साझा करने से रोकती है। देशभर के लोगों को एक साथ लाने और उनके लिए एक माध्यम के रूप में कार्य करने के लिए ट्रेल बना था, ताकि वे बिना किसी अड़चन या जजमेंट्स के अपनी राय और विचार शेयर कर सकें। एंथम को लोगों को आगे बढ़ने और अपने क्रिएटिव भावों, उनके विचारों/राय को बिना किसी हिचकिचाहट के शेयर करने के लिए प्रेरित करने बनाया था, यही कारण है कि इसे ‘कह जो कहना है’ नाम दिया है। यह पहले ही हमारे यूजर के बीच एक हिट बन चुका है, और हमें विश्वास है कि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने विचारों को आवाज देने और एक कम्युनिटी के रूप में साथ आने को प्रेरित करेगा। "


यह एंथम और वीडियो इंटरनेट पर वायरल सेंसेशन बन चुका है और यूट्यूब पर इसे 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। लॉन्च के बाद से ही यह एंथम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। एंथम लॉन्च करने वाला ट्रेल भारत का पहला स्टार्टअप बन गया है।भारत के ‘वीडियो पिंटरेस्ट’ के रूप में प्रसिद्ध ट्रेल का वर्तमान यूजर-बेस 15 मिलियन से अधिक नए कंटेंट क्रिएटर्स के साथ 75 मिलियन से अधिक डाउनलोड के साथ मजबूत है और तेजी से बढ़ रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत