बाजारों ने कमाया लाभ; निफ्टी 1.87% ऊपर, सेंसेक्स में 748 अंक की उछाल

बाजारों ने कमाया लाभ; निफ्टी 1.87% ऊपर, सेंसेक्स में 748 अंक की उछाल एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, और मारुति सुजुकी के शेयरों में बढ़त से आज शेयर सूचकांक आज हरे रंग के साथ बंद हुए। दिन की शुरुआत में सेंसेक्स ने 806 अंक के उच्च स्तर को छू लिया और एक मजबूत रैली दिखाई दी। वहीं, निफ्टी-50 ने 11,112 अंक के उच्च स्तर को छुआ।



निफ्टी जहां 1.87% की बढ़त के साथ 11087.25 अंक पर बंद हुआ, वहीं बीएसई सेंसेक्स 748 अंक की बढ़त के साथ 37687.91 पर बंद हुआ। बाजार में एसएंडपी बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी ऊपर और एसएंडपी बीएसई स्मॉलकैप 1.23 फीसदी ऊपर रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फेडरल एजेंसियों को एच-1 बी वीजा पर विदेशी श्रमिकों को कॉन्ट्रेक्ट या सबकॉन्ट्रेक्ट के जरिये काम पर रखने से रोकने के लिए एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने के बाद सभी आईटी स्टॉक आज लाल रंग में बंद हुए।  एनएसई पर आईटी इंडेक्स 1.58 प्रतिशत गिरकर 17,743.65 पर बंद हुआ। स्टॉक्स के क्या रहे हाल  निजी क्षेत्र के लैंडर ने ने आदित्य पुरी के उत्तराधिकारी के रूप में शशिधर जगदीशन के नाम की घोषणा के बाद एचडीएफसी बैंक ने आज बीएसई पर 4 प्रतिशत अधिक यानी 1,041 रुपये पर कारोबार किया। पुरी के उत्तराधिकारी का नाम करीब एक साल से चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि नए व्यक्ति के पास पुरी की विरासत को जारी रखने का कठिन काम होगा।


वॉकहार्ट के शेयरों ने लगातार तीसरे दिन लाभ कमाया। बीएसई पर आज 10 प्रतिशत अपर सर्किट बैंड पर यह 334 रुपए पर पहुंच गया। कंपनी ने आज कहा कि ब्रिटेन सरकार के साथ एक समझौते के तहत वह लाखों कोविड-19 वैक्सीन की खुराक की आपूर्ति करेगा, इसमें एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से विकसित किया जा रहा वैक्सीन शामिल है। टाटा मोटर्स का शेयर आज 1.46% गिरकर 111.40 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी ने एक रिपोर्ट के अनुसार अपने घरेलू यात्री वाहन कारोबार में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है।


कच्चा तेल  दुनिया में कोविड-संक्रमण की नई लहर की ताजा चिंताओं के बीच मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतें गिर गईं। एमसीएक्स में क्रूड का भाव 2.29% की गिरावट के साथ 3230 रुपये पर बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट डियाजियो और बायर की निराशाजनक आय रिपोर्ट के साथ यूरोपीय बाजारों में मंगलवार को खराब शुरुआत हुई। जब यह रिपोर्ट लिखी जा रही है, उस समय यूरोनेक्स्ट 100 में 0.05% की गिरावट थी, जबकि स्विस मार्केट इंडेक्स में 0.66% की गिरावट थी। 


द्वारा अमर देव सिंह, हेड एडवायजरी, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत