हत्यारों को गिरफ्तार,पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपए मुआवज़ा,पत्नी को सरकारी नौकरी दे सरकार

प्रशासन घटना स्थल नवादा चौराहे पर भारी संख्या में पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात कर गंभीरता दिखाने का प्रयास कर रहा है. पर जिलाधिकारी या पुलिस कप्तान जैसे बड़े अधिकारियों में से किसी का मौके पर नहीं पहुंचना सवाल उठता है कि एक जनप्रतिनिधि मार दिया जाता है और जिले का प्रशासन संवेदना प्रकट करना भी जरूरी नहीं समझता है. बांसगांव के दलित ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की चिता की आग अभी ठंढी भी नहीं हुई थी कि नवादा में दो बेटियों और एक बेटे के पिता 36 वर्षीय सुरेंद्र यादव की सामंतों द्वारा हत्या से वंचित समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.



आज़मगढ़ / रिहाई मंच प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत सुरेंद्र यादव के गांव नवादा का दौरा कर परिजनों से मुलाकात की. मंच ने दलितों और पिछड़ों पर बढ़ते हमलों और हत्या की घटनाओं को फासीवादी–सामंती विस्तार बताया. प्रतिनिमण्डल में मसीहुद्दीन संजरी, सालिम दाउदी, विनोद यादव, उमेश कुमार, राहुल सिंह, अरविंद शामिल थे.


 परिजनों ने बताया कि 36 वर्षीय सुरेंद्र यादव तेरहीं भोज से वापस लौट रहे थे. जैसे ही वे गांव से करीब चार सौ मीटर पर स्‍थित नवादा चौराहे पर पहुंचे पहले से घात लगाए हत्यारों ने करीब से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. गोली की आवाज़ सुनते ही जनता घटना स्थल की तरफ दौड़ी लेकिन कोई कुछ समझ पाते उससे पहले ही तीन बाइक सवार हत्यारे बाइक छोड़कर फरार हो गए. क्षेत्र पंचायत सदस्य को खून में लतपत देख आक्रोशित जनता ने तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया.


ग्रामीणों ने आज अपरान्ह पोस्टमार्टम से लाश के वापस आते ही हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने समेत पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपये मुआवज़ा, अनाथ बच्चों की मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था, विधवा पत्नी को भरण पोषण योग्य सरकारी नौकरी और सुरक्षा खतरों को देखते हुए अविलंब शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की. मौके पर किसी बड़े प्रशासनिक अफसर के मौजूद न होने से आक्रोशित भीड़ लाश को लखनऊ बलिया मार्ग पर रखकर अपनी मांगों के समर्थन में धरना देने के प्रयास में बढ़ने लगी. बढ़ते जनदबाव को देखते हुए एडीएम ने मांगे स्वीकार किए जाने का आश्वासन देकर नवादा चौराहे वापस भेज दिया.


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड