IAF मोबाइल एप्लिकेशन ‘माय आईएएफ’ का शुभारम्भ

नयी दिल्ली - वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने डिजिटल इंडिया पहल के रूप में वायु सेना मुख्यालय ‘वायु भवन’ में एक मोबाइल एप्लीकेशन ‘माय आईएएफ’ का शुभारम्भ किया। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डीएसी) के सहयोग से विकसित किया गया यह मोबाइल एप्लीकेशन भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए कैरियर संबंधी जानकारी और विवरण प्रदान करेगा।



ऐप का उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप आईएएफ में अधिकारियों और एयरमैन दोनों के लिए चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, वेतन और भत्तों आदि के विवरण के साथ उपयोगकर्ताओं के लिए एकल डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है। यह एप्लिकेशन एंड्रॉइड फोन के लिए गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। यह आईएएफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और गेम से जुड़ा है। यह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के इतिहास और इसकी वीरता की कहानियों की झलक भी प्रदान करेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास