कविता // आत्म निर्भर भारत


एस० एस० बिष्ट


आत्म निर्भर भारत भारतीयों का लक्ष्य निर्माण बन गया है
भारत माता का प्रतीक संस्कृति सभ्यता की पहचान बन गया है   
धन सम्पदा वैभव और शक्ति स्वर्णिम भारत की प्राचीन शान हैं
भारत अविनाशी खण्ड है आत्मा भी अमर अविनाशी सŸाा है


मन मन्दिर की अदृश्य चैतन्य मूरत है आत्मा
भारतीय संस्कृति सभ्यता की पहचान है आत्मा
ज्ञान पवित्रता प्रेम सुख शान्ति आत्मा के सत्गुण है
आत्म निर्भर भारत का यर्थात वास्तविक मर्म क्या है
कर्म क्षेत्र पर श्रेष्ठ कर्म मानवता का धर्म समझाता है
आत्म निर्भर भारत आत्म अभिमानी का लक्ष्य दर्शाता है


वक्त इतिहास को दोहरा रहा है दिशा व दशा बदलनी होगी
एक जुट हो सहयोग की आहुति इस महायज्ञ में देनी होगी
आत्म निर्भर भारत नवयुग की आगामी शुरूआत है
हर वस्तु हो स्वदेशी आत्म निर्भरता की यही तो बात है
इस महायज्ञ में बस इतनी सी ही आहुति देनी है
राष्ट्र हित के लिए मात्र सहयोग कि अंजली देनी है


आत्म निर्भर भारत हमारी सोच व कर्मों पर आधारित होगा
भारत भाग्य विधाता बन भारत का नव निर्माण करना होगा
श्रेष्ठ कर्म ही भारत की संस्कृति और सभ्यता को दर्शाता है-2
आत्म निर्भर भारत आत्मा और भारत माता का अतीत दिखाता है-2


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार