महिंद्रा ने बीएस- VI के मानक वाला मराज़ो लॉन्‍च किया

नयी दिल्ली : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, जो 19.4 बिलियन वाले महिंद्रा समूह का एक घटक है, ने  बीएस VI मानक वाला मराज़ो लॉन्‍च किया। भारत का सबसे सुरक्षित एमपीवी, मराज़ो अब 11.25 लाख रु. की शुरुआती कीमत से बीएस VI-मानक युक्‍त पावरट्रेन के साथ उपलब्‍ध होगा।



नया वैरिएंट लाइन-अप समान रूप से महत्‍वपूर्ण है जो विकल्‍प को सरल बनाते हुए ग्राहक को अधिक मूल्‍य प्रदान करता है। अब मराज़ो तीन वैरिएंट्स में उपलब्‍ध हैं जिनके नाम हैं - M2, M4+ और M6+।


ब्रांड के नये टॉप-वैरिएंट के रूप में, M6+ अब 17-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्‍हील्‍स, स्‍टीयरिंग-एडेप्टिव गाइडलाइंस के साथ रियर पार्किंग कैमरा, ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल और ऑटोमेटिक ड्राइव-साइड विंडोज से लैस है। इसके अलावा, इसमें कई अन्‍य टॉप-एंड फीचर्स भी हैं जैसे - 7-इंच का टच स्‍क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और महिंद्रा की इंडस्‍ट्री की पहली सराउंड कूल टेक्‍नोलॉजी। ये सभी खूबियां 13.51 लाख रु. की आकर्षक कीमत पर उपलब्‍ध है।


नये मिड-वैरिएंट M4+ में अब 16-इंच के एलॉय व्‍हील्‍स के साथ अन्‍य आकर्षक खूबियां हैं, जो ग्राहकों के लिए 12.37 लाख रु. की शानदार कीमत पर उपलब्‍ध है।


एमएंडएम लिमिटेड के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, ऑटोमोटिव डिविजन, विजय नाकरा ने कहा, ''हमें बीएसVI वाले, स्‍वच्‍छ तकनीक युक्‍त मराज़ो को लाने की खुशी है। उत्‍कृष्‍ट इंजीनियरिंग के नमूना, मराज़ो में आरामदेह जगह, सुरक्षा, स्‍मूथ कार-राइड, आसान हैंडलिंग और कम परिचालन लागत जैसी खूबियां मौजूद हैं। आगे, नये M4+ और M6+ वैरिएंट्स के बेहतरीन मूल्‍य के साथ, हमें पूरा विश्‍वास है कि मराज़ो को इसके सेगमेंट में पसंद किया जायेगा।''


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड