मंगला पुरी बिलाल मस्जिद में ईद की नमाज़ में किया सोशल डिस्टेंस का पालन

नयी दिल्ली -  मुस्लिम इत्तिहाद कमेटी द्वारा बिलाल मस्जिद मंगलापुरी कब्रिस्तान में ईद उल अज़हा की नमाज सुकून  अदा की गई और यहां से देश और दुनिया के सभी लोगों के स्वास्थ्य,अमन तथा  भाई चारे को कायम करने का पैग़ाम दिया गया।



 इससे पहले दिल्ली पुलिस की तरफ से अमन चैन कमेटी की मीटिंग की गई जिसमें एसीपी साहब और थाना पालम के एसएचओ साहब भी मौजूद रहे इनके अलावा मुस्लिम इत्तेहाद  कमेटी के चेयरमैन सलीम कुरेशी ने बताया कि हम लाॅक डाऊन के पहले दिन से कानून का पालन करते आ रहे हैं ।


कमेटी के ज़हीर खान, हाजी मसरूर ,चौधरी अबरार, हाजी इकबाल, भाई आमीन , उस्मान अली, शकील कुरेशी और रोहिल कुरेशी वगैरह मौजूद रहे । आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते मस्जिदों में सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आदेश दिल्ली पुलिस के द्वारा सभी मस्जिदों को दिया गया था जिसका बिलाल मस्जिद मंगलापुरी में भी पूर्ण रूप से पालन किया गया और यहां के इमाम मुफ्ती राशिद ने दुआ करते हुए पूरे देश के लिए तरक्क़ी, एकता भाईचारे श स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास