मोहर्रम : दिल्ली में कोई ताजिया जुलूस गैदरिंग नहीं

नयी दिल्ली - डीसीपी साउथ वेस्ट के जरिए डीसीपी कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी 12 थानों के एसएचओ और अमन-चैन कमेटी की एक संयुक्त ऑनलाइन मीटिंग रखी गई जिसमे आने वाले मोहर्रम को लेकर के जरूरी दिशा निर्देश दिए गये साथ ही यह सख्त हिदायत दी गई कि दिल्ली में कोरोना के चलते दिल्ली में कोई ताजिया जुलूस गैदरिंग नहीं होगी दिल्ली पुलिस के दिशा निर्देश है कि इस बार मुहर्रम के मौके पर कोई जुलूस या कोई भीड़ भाड़ नहीं होगी और सभी से कानून का पालन करने का आह्वान किया है।



अमन कमेटी के लोगों ने भी प्रशासन से सहमति जताते हुए अपना पूरा सहयोग देने का वादा किया है और यह सुनिश्चित किया है कि इस बार मुहर्रम के मौके पर ना कोई ताज़िया  जुलूस निकाला जाएगा और ना ही किसी प्रकार का अखाड़ा भी नहीं खेला जाएगा।



मीटिंग में विभिन्न लोग मौजूद रहे जिसमें सोशल वर्कर व पत्रकार इरफान राही,मौलाना यहया अरसलानी,अनीस सैफ़ी,मोहम्मद सलीम उस्ताद अखाड़े वाले, मोहम्मद हसमुल्लाह,पिन्टू कुमार, रियाज़ आरफी,कमरूद्दीन,पप्पू भाई सहित सागर पुर के एसएचओ सुबे सिंह तथा एडिशनल एस एचओ विनय कुमार ने सहभागिता की ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास