सन फार्मा : 35 रु. प्रति गोली की दर से भारत में फ्लुगार्ड ® (फैविपिराविर) लॉन्‍च

नयी दिल्ली : सन फार्मास्‍यूटिकल इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (Reuters: SUN.BO, Bloomberg: SUNP IN, NSE: SUNPHARMA, BSE: 524715, “सन फार्मा” और इसकी अनुषंगियां व सहयोगी कंपनियां शामिल हैं) ने  घोषणा की कि इसने भारत में 35 रु. प्रति गोली की रियायती दर पर फ्लुगार्ड® (फैविपिराविर) लॉन्‍च किया है। यह गोली कोविड-19 के हल्‍के से मध्‍यम स्‍तर तक के मामलों में उपचार के लिए है।



लॉन्‍च के बारे में टिप्‍पणी करते हुए, सन फार्मा के इंडिया बिजनेस के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति गानोरकर ने बताया, ''भारत में रोज़ाना कोविड-19 के 50,000 से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं; ऐसे में, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा पेशेवरों के लिए और अधिक उपचार विकल्‍प उपलब्‍ध कराना सख्‍त आवश्‍यक है। हम फ्लुगार्ड® को रियायती दर पर लॉन्‍च कर रहे हैं, ताकि इसे अधिकाधिक मरीजों के लिए उपलब्‍ध कराया जा सके और उनके आर्थिक बोझ को कम किया जा सके। यह भारत में महामारी के प्रकोप को रोकने हेतु हमारे द्वारा हमेशा से किये जाने वाले प्रयासों के अनुरूप है।''


कंपनी, सरकार और चिकित्‍सा बिरादरी के साथ घनिष्‍ठतापूर्वक मिलकर काम करेगी ताकि देश भर में फ्लुगार्ड® की उपलब्‍धता सुनिश्चित हो सके। फ्लुगार्ड® इस हफ्ते से बाजार में उपलब्‍ध होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार